छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : सड़कों तक दुकानों का सामान होने के कारण लग रहा जाम, राहत नहीं…

राजनांदगांव | सड़कों तक सजा दुकान का सामान हटाने की जरूरत है। इससे यातायात बाधित होने के साथ हादसों का खतरा बना रहता है। खासकर खैरागढ़ रोड चिखली, महावीर चौक से दोनों तरफ लोडिंग-अनलोडिंग, एमएलबी स्कूल के सामने स्टेशन रोड में दुकानों का सामान सड़कों तक बिखरा पड़ा रहता है।
शहर में सब्जी, फल और अन्य व्यापारियों को सड़क से कुछ दूरी में दुकान लगाने समझाइश देने की जरूरत है। शादी सीजन होने से शहर में ग्राहकों की भीड़ उमड़ने लगी है। ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रख सुधार की जरूरत है।



