छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : रेवाडीह से बाइपास जाने वाली सड़क पर अंधेरा, वार्डवासी परेशान हो रहे हैं…

राजनांदगांव | रेवाडीह वार्ड से बाइपास जाने वाली सड़क में अंधेरा पसरा रहता है। यहां लगी ज्यादातर लाइटें खराब हो चुकी है। जिसकी वजह से रात में वार्डवासियों को परेशान होना पड़ता है। इसकी शिकायत भी पूर्व में की जा चुकी है।
लेकिन अब तक सुधार नहीं किया गया है। इस हिस्से में कई मकानें भी मौजूद हैं। जिन्हें शाम ढलते ही अंधेरे से जूझना पड़ता है। यहां पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने की जरूरत है।


