छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : अभी से शिक्षक नगर इलाके में पानी की समस्या, नल की धार हुई पतली…
राजनांदगांव | स्टेशनपारा के पीछे मौजूद शिक्षक नगर इलाके में पानी की समस्या बढ़ती जा रही है। यहां नलों की धार पतली हो गई है। जिसकी वजह से अभी से ही लोगों को जरूरत के मुताबिक पानी नहीं मिल पा रहा हैं।
शिक्षक नगर इलाके की गलियां भी काफी संकरी है। जिसकी वजह से यहां टैंकर तक नहीं पहुंच पाता है। जिसकी वजह से वार्ड के लोगों को दोहरी समस्या का सामना करना पड़ रहा हैै।



