Uncategorized

CG : शराब नष्टीकरण की कमाई से गोदाम अधिकारी और शराब माफिया मालामाल …

रायपुर । तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम, सदस्य, विधानसभा ने जारी विज्ञप्ति में कहा है कि वर्तमान भाजपा सरकार जीरो टारलेंस देने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है लेकिन आबकारी विभाग के अधिकारी और शराब माफिया सरकार के खिलाफ काम कर रही है औऱ सरकार को बदनाम करवने की नीयत से एक्सपायरी शराब को नष्ट करने के बजाय शराब माफिया को बेचकर करोड़ों की कमाी कर रही है। आबकारी प्रभाऱी अधिकारी के आगे प्रशासन मतमस्तक है जिसके कारण आम जनता को जीरो टारलेंस देने की बात जो कि केवल कागजों तक ही सीमित रह गई है ।

आबकारी विभाग के अधिकारी अपने विरोधियों, साथियों और कर्मचारियों पर घोटाला करने का आरोप लगा कर सरकार को गुमराह कर रही है। वर्तमान में शराब घोटाला एवं भ्रष्टाचार में आबकारी प्रभारी अधिकारी शामिल है जिसका उदारहण रायपुर में देका जा सकता है। गोवा से आए शराब माफियाओं को आबकारी प्रभारी अधिकारी द्वारा खुलेआम बिना और भय के राजनैतिक व उच्चाधिकारियों के संरक्षण में हर माह करोड़ों रूपये का भष्टाचार किया जा रहा हा।

  1. रायपुर स्थित सिलतरा विदेशी शराब गोदाम है जो भाजपा नेता की पत्नी का है उसे आबकारी प्रभारी अधिकारी ने किराए से लिया है। जिसके कारण उन्हें राजनैतिक व उच्चधिकारियों का सरंक्षण प्राप्त है। जिसके कारण वे कई वर्षों से लगातार भष्टाचार में सम्मिलित व अनेकों शिकायतें होने के मान भी कोई कार्यवाही हुआ और न ही पद से हटाया गया है। ये अध्कारी इस कार्यालय में तीन वर्ष से अधिक समय से पदस्थ है। 2. रायपुर सिलतरा विदेशी गोदाम / बिलासपुर गोदाम का सी.सी.टी.वी. कैमरा जानबूझकर जब शराब की अफरा तफरी करनी होता है और शराब माफियाओं को शराब की सप्लाई देनी होती है तब बंद कर दिया जाता है।

३. नष्टीकरण में कमेटी के लोग केवल खानापूर्ति करने के लिए पंचनामा बनाकर अवैध शराब बिकी में सहयोग करते है। 4. रायपुर सिलतरा विदेशी शराब गोदाम / बिलासपुर गोदाम से प्रतिमाह निर्धारित समय पर फुट ( बैकेज) क्षतिग्रस्त गाडियों एवं विभिन्न कंपनियों से वसूली की जानकारी निर्धारित समय में जिला कार्यालय को नही भेजा जाता है। अपनी सुविधा अनुसार जानकारी भेजी जाती है। 5. लोकल ट्रांसपोर्टर एवं कुछ श्रमिकों से मिलकर गोदाम प्रभारी अधिकारी के द्वारा बैकेज दिखाकर शराब माफियाओं को शराब बेच दी जाती है।

  1. सिलतरा विदेशी शराब गोदाम प्रभारी अधिकारी / बिलासपुर के द्वारा गोदाम में कार्यरत् श्रमिकों का संख्या ज्यादा दिखाकर अधिक दिखाये गये श्रमिकों का पैसा भी हड़प लिया जाता है एवं शासकीय कर्मचारियो से अपने निजी निवास में कार्य करवाया जाता है। इनके द्वारा श्रमिकों का शोषण व शासकीय धन का दुरूपयोग किया जा रहा है। 7. फुट (ब्रैकेज) के नाम पर सरकार द्वारा अन्य प्रदेशों से विदेशी शराब / बीयर लेकर आने वाली ट्रकों में सरकार के द्वारा जो छूट पर जो छुट दी गई है ट्रकों में वास्तविक आकड़े उपलब्ध नहीं है।

8.टूट-फूट ज्यादा दिखाकर प्रभारी अधिकारी व्दारा विदेशी शराब / बीयर शराब माफियाओं को बेच दिया जाता है। 9. विदेशी शराब / बीयर का एक्सपायरी करीब आने पर उन विदेशी शराब व बीयर का नष्टीकरण करने हेतु अलग निर्धारित जगह पर रखा जाता है। उसमें से भी गोदाम प्रभारी द्वारा शराब माफियाओं को विदेशी शराब / बीयर शराब माफियाओं को बेचा जा रहा है। उदाहरण के तौर पर सेवनहिल्स बीयर जो कि एक्सपायरी नजदीक होने पर नष्टीकरण किया जाना था उसमें से 100 पेटी बीयर प्रभारी द्वारा अवैधरूप से बेच दिया गया । 10. क्षतिग्रस्त गाडियों में वास्तविक क्षति से अधिक क्षति दिखाकर विदेशी शराब / बीयर शराब माफियाओं को बेचा जा रहा है।

उदाहरण के तौर पर कुछ समय पूर्व बडवाईजर बीयर की क्षतिग्रस्त गाडी में वास्तविक क्षति से अधिक दिखाकर 200 पेटी बीयर शराब माफियाओं को बेच दिया । इसी प्रकार परनाट कंपनी के विदेशी शराब इंपरियल ब्लू (आईबी) क्षतिग्रस्त गाडी में वास्तविक क्षति दिखाकर 100 पेटी शराब माफियाओं को बेच दिया गया। उपरोक्त भ्रष्टाचार राजनैतिक एवं उच्चाधिकारियों के संरक्षण मे चल रहा है जिसके कारण आमजनताओं में सरकार व विभाग के प्रति आकोश अविश्वास एवं असंतोष व्याप्त है। प्रभारी अधिकारी को निलंबित कर उनके कार्यकाल की जांच कराई जाये। रायपुर सिलतरा विदेशी शराब गोदाम/बिलासपुर शराब गोदाम के सी.सी.टी.वी. कैमरे जिस समय बंद रहे उसकी जांच कराई जाये। प्रभारी अधिकारियों के द्वारा अपनी एवं अपनी रिश्तेदारों के नाम पर भ्रष्टाचार के पैसे से चल-अचल संपति नया रायपुर में अलीशान बंगला खरीदा गया है उसकी जांच ईओडब्लू से कराई जाये ।

विधायक तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम ने विधानसभा सत्र के दौरान आबकारी मंत्री और मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में आबकारी विभाग के अधिकारियों द्वारा रायपुर संभाग में की जा रही भ्रष्टाचार के संबंध में जांच की मांग की थी औऱ दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की थी। विधायक मरकाम ने लिखा है कि नियम 138 (1) के अधीन 13/03/2026 को वाणिज्यिक कर (आबकारी) मंत्री का ध्यान निम्नलिखित अविलम्बनीय सार्वजानिक महत्त्व के विषय की ओर आकर्षित कर अध्यक्ष विधानसभा अध्यक्ष इस मामले को सदन में उठाने की अनुज्ञा प्रदान करने की कृपा करेंगे।

विधायक मरकाम ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से सरकार का ध्यान आकर्षित कर आबकारी विभाग में राजधानी रायपुर, सिलतरा विदेशी शराब गोदाम प्रभारी अधिकारी राजनीतिक व उच्च अधिकारियों के संरक्षण से प्रति माह करोडो रूपये का भ्रष्टाचार होने का आरोप लगाया है। रायपुर सिलतरा विदेशी शराब गोदाम प्रभारी अधिकारी द्वारा राजनीतिक व उच्च अधिकारियों के संरक्षण से प्रति माह करोड़ों रूपये का भ्रष्टाचार अवैध शराब बेचकर एवं अन्य अवैध काम कर पैसा कमाया जा रहा है।

इन्हें राजनीतिक व उच्च अधिकारियों का खुला संरक्षण प्राप्त होने के कारण खुलेआम बिना डर भय के सिलतरा विदेशी शराब गोदाम से विदेशी शराब अवैध रूप से भेजा जाता है चोरी पकड़ी ना जाए इसलिए जानबूझकर गोदाम के सारे सीसीटीवी कैमरा बंद कर दिए गए हैं। कुछ समय पूर्व जिन शराब माफियाओं को गोदाम प्रभारी अधिकारी के द्वारा अवैध शराब बेचा गया था उन्हें संबंधित थाना प्रभारी के द्वारा अवैध शराब के साथ पकड़ लिया गया था जिसकी जानकारी सिलतरा विदेशी गोदाम प्रभारी को होने पर आनंद फानंद में मुझ पर कार्यवाही ना हो जाए इस डर से संबंधित पुलिस अधिकारियों से आपस में लेनदेन का मामले को निपटाया गया।

सिलतरा विदेशी शराब गोदाम में कार्यरत श्रमिकों की संख्या ज्यादा दिखाकर जबकि वास्तविक में कम श्रमिक वहां काम करते हैं जिन श्रमिकों को अधिक दिखाया जाता है। उनका पैसा गोदाम प्रभारी अपने पास रख लेते हैं गोदाम प्रभारी अधिकारी के द्वारा गोदाम में काम करने वाले श्रमिकों से अपने निवास में भी अवैध रूप से काम कराया जाता है और शासकीय धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। अन्य प्रदेशों से ट्रकों के माध्यम से आने वाले विदेशी शराब व बियर को क्षतिग्रस्त अधिक मात्रा में क्षतिग्रस्त दिखाकर उन शराब को शराब माफियाओं को बेच दिया जाता है। फूट ब्रेकेज के नाम पर भी बड़ा भ्रष्टाचारी किया जा रहा है। केवल कागजों पर ही फुट ब्रेकेज दिखाकर इसमें भी बड़ा खेल किया जा रहा है। नियमानुसार टूट फूट शराब की बोतल और ढक्कन जमा होना चाहिए जो की जमा होता ही नहीं है।

केवल कागजों पर ही उसका उल्लेख होता है। इसके माध्यम से भी गोदाम प्रभारी अधिकारी के द्वारा बड़ा भ्रष्टाचार किया जा रहा है गोदाम प्रभारी अधिकारी की राजनीतिक व उच्च अधिकारियों से संरक्षण प्राप्त होने के कारण वो काफी लंबे समय से यहां पदस्थ हैं इनके विरुद्ध अनेकों शिकायतें हैं फिर भी कोई कार्रवाई नहीं होती है गोदाम प्रभारी अधिकारी अपने भ्रष्टाचार की कमाई से नया रायपुर में आलीशान बंगला अपने एवं अपने रिश्तेदारों के नाम पर अवैध चल व अचल संपत्ति अर्जित की गई है । भ्रष्ट अधिकारी पर कार्यवाही नहीं होने के कारण आम जनता में सरकार व विभाग के प्रति असंतोष आक्रोश एवं विश्वास व्याप्त है। विधायक मरकाम ने तत्काल भ्रष्ट अधिकारी को सस्पेंड कर चल अचल संपतियों की जांच की जाए।

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button