
CG : छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक बना कानून, राज्यपाल डेका ने किए हस्ताक्षर …
रायपुर। छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक अब कानून बन गया है, राज्यपाल डेका ने हस्ताक्षर किए। इसका संकेत डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दिया है। उन्होंने कहा, राज्यपाल स्वयं ही चिंतनशील है। मैं समझता हूं हम और आप अभी बात कर रहे, हो सकता है इस पर हस्ताक्षर हो गया हो। नक्सल मुक्त होने के बाद मुख्यमंत्री की दिल्ली में बैठक होगी। इस मामले में गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा, मुख्यमंत्री का दिल्ली प्रवास है और उसमें छत्तीसगढ़ को लेकर विस्तृत चर्चा होगी। नक्सलवाद समाप्त हुआ है उसके बाद यह बैठक हो रही है। धर्म स्वतंत्र नियम को लेकर भी चर्चा होगी।
बस्तर में विकास हो रहा है, स्कूल खुलते जा रहे हैं, इस पर विजय शर्मा ने कहा, बस्तर में बहुत सारा काम होना शेष है। समाज भी चिंतनशील है। बस्तर का तेजी से विकास होगा। पश्चिम बंगाल को लेकर डीसीएम विजय शर्मा ने कहा, पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सरकार बनकर आ रही है। जनता भारतीय जनता पार्टी के साथ है। इस बार पश्चिम बंगाल में TMC को जनता उखाड़ कर फेकने वाली है। कांग्रेस की बैठक और सरकार को घेरने के प्रयास को लेकर गृहमंत्री शर्मा ने कहा, कांग्रेसी अभी तक क्या कर रहे थे। सरकार को तब ही कुछ कह पाएंगे जब कोई स्थिति दिखेगी। हल्ला मचाना अलग बात है। दो साल होने के बाद सभी विभागों ने अपने काम को लेकर जानकारी दी, इससे ज़्यादा खुलापन क्या हो सकता है।



