
CG : विभागीय परीक्षा हेतु आवेदन तिथि 30 जून तक
अम्बिकापुर , आयुक्त कार्यालय, सरगुजा संभाग द्वारा जानकारी दी गई है कि विभागीय परीक्षा माह अगस्त 2026 के आयोजन संबंधी सूचना एवं कार्यक्रम प्राप्त हो गए हैं। इस संबंध में संभाग अंतर्गत सभी जिलों के संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक सूचना प्रेषित करने के निर्देश दिए गए हैं। जारी निर्देशानुसार, विभिन्न विभागीय परीक्षाओं में सम्मिलित होने के इच्छुक अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सूची 30 जून 2026 तक अनिवार्य रूप से आयुक्त कार्यालय में भेजी जानी है।
निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त सूची पर विचार नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के अधिकारियों/कर्मचारियों के जाति प्रमाण पत्र की प्रतिलिपि भी सूची के साथ संलग्न करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। आयुक्त कार्यालय ने सभी विभाग प्रमुखों से अपेक्षा की है कि वे अपने अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समय पर सूचना प्रदान करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें, ताकि परीक्षा प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके।
