छत्तीसगढ़

मोहला : मेधावी शिक्षा: श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा लाभ …

मोहला l श्रम विभाग द्वारा संचालित एक महत्वपूर्ण योजना के माध्यम से अब पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहन और आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। योजना का उद्देश्य श्रमिक परिवारों के बच्चों के भविष्य को सुनिश्चित करना तथा उन्हें देश-विदेश में बेहतर शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करना है। यह मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के नाम से संचालित है, जिसके अंतर्गत कक्षा 10 वीं से लेकर उच्च शिक्षा व विदेश में अध्ययन तक के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है। योजना के तहत दी जाने वाली राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से एकमुश्त भेजी जाती है। योजना का लाभ पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के अधिकतम दो बच्चों को ही मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button