
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : बिजली गुल से कामकाज ठप, गर्मी में लोग परेशान…
राजनांदगांव | शहर में बार-बार बिजली गुल होने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। लगातार कटौती के चलते घरों और दफ्तरों में कामकाज ठप पड़ रहा है, वहीं भीषण गर्मी में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा।
बिजली बाधित होने से पेयजल आपूर्ति, कूलर-पंखे और अन्य जरूरी उपकरण बंद हो जाते हैं। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों के लिए स्थिति और कठिन हो रही है। इसमें सुधार की जरूरत है।



