छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon: भगवान श्रीपरशुराम जयंती पर 18 अप्रैल को भव्य बाइक रैली, नवयुवक ब्राह्मण मंडल ने की शामिल होने की अपील

राजनांदगांव-
भगवान श्रीपरशुराम जयंती के पावन अवसर पर 18 अप्रैल 2026, शनिवार को नवयुवकब्राह्मण समाज द्वारा शहर में भव्य बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर समाज में व्यापक उत्साह देखा जा रहा है और तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
कार्यक्रम के तहत शाम 5 बजे ब्राह्मणपारा स्थित श्रीरामायण प्रचारक समिति भवन में भगवान श्रीपरशुराम जी की विधिवत पूजन-अर्चना किया जाएगा। इसके बाद महिला एवं पुरुष एक साथ भव्य बाइक रैली में शामिल होंगे, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी। जिसमें युवाओं की विशेष भागीदारी रहेगी।
ब्राह्मण नवयुवक मंडल ने समाज के महिला पुरुष व युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
रैली के समापन के पश्चात श्रीरामायण प्रचारक समिति में भोजन प्रसादी की व्यवस्था रखी गई है।
इस आयोजन को लेकर शहर में धार्मिक उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button