
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : ट्रेनों की लेटलतीफी से भीषण गर्मी के बीच यात्री परेशान…
राजनांदगांव | ट्रेनों की लेटलतीफी के कारण इन दिनों यात्री भीषण गर्मी में हलाकान हो रहें है। विगत दिनों के मुकाबले ट्रेनों की टाइमिंग में थोड़ा सुधार जरूर हुआ है। लेकिन कुछ लंबी दूरी की ट्रेनें विलंब से पहुंच रही।
स्टेशन में पानी और पंखे लगाए गए है। लेकिन इस समय जिले का तापमान विगत 10 दिनों से 42 डिग्री के आसपास बना हुआ है। वहीं गर्म हवा के थपेड़ों से ट्रेनों का इंतजार कर रहे यात्री परेशान होते है। इसमें सुधार की जरूरत है।



