छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : सीएसएमटी-खड़गपुर के मध्य 1 ट्रिप के लिए समर स्पेशल ट्रेन का परिचालन …

रायपुर। ग्रीष्मकालीन भीड़ के दौरान यात्रियों को कंफर्म बर्थ के साथ सुगम, सुरक्षित एवं आरामदायक यात्रा सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से सीएसएमटी-खड़गपुर के मध्य एक तरफ़ा 01 ट्रिप के लिए समर स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है। गाड़ी संख्या 01107 सीएसएमटी-खड़गपुर समर स्पेशल ट्रेन सीएसएमटी से दिनाँक 24 अप्रैल 2026 शुक्रवार को चलेगी तथा दिनांक 25 अप्रैल 2026 को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के ठहराव वाले गोंदिया, दुर्ग, रायपुर एवं बिलासपुर स्टेशनों से होते हुए खड़गपुर जाएगी।

समय सारिणी गाड़ी संख्या 01107 सीएसएमटी-खड़गपुर समर स्पेशल ट्रेन सीएसएमटी से दिनाँक 24 अप्रैल 2026 शुक्रवार को 11.20 बजे रवाना होगी तथा दादर आगमन 11.32 बजे, प्रस्थान 11.35 बजे, ठाणे आगमन 11.57 बजे, प्रस्थान 12.00 बजे कल्याण आगमन 12.17 बजे, प्रस्थान 12.20 बजे, ईगतपुरी आगमन 14.35 बजे, प्रस्थान 14.40 बजे,नासिक रोड आगमन 15.22 बजे, प्रस्थान 15.25 बजे, मनमाड आगमन 16.22 बजे, प्रस्थान 16.25 बजे, भुसावल आगमन 19.00 बजे, प्रस्थान 19.05 बजे, अकोला आगमन 20.58 बजे, प्रस्थान 21.00 बजे, बडनेरा आगमन 22.55 बजे , प्रस्थान 22.58 बजे, दूसरे दिन वर्धा आगमन 00.13बजे, प्रस्थान 00.18 बजे, नागपुर आगमन 01.25 बजे, प्रस्थान 01.30 बजे, गोंदिया आगमन 03.28 बजे, प्रस्थान 03.30 बजे, दुर्ग आगमन 05.40 बजे, प्रस्थान 05.45 बजे, रायपुर आगमन 06.20 बजे, प्रस्थान 06.25 बजे, बिलासपुर आगमन 08.05 बजे, प्रस्थान 08.15 बजे , झारसुगुड़ा आगमन 12.10 बजे, प्रस्थान 12.15 बजे, राउरकेला आगमन 13.20 बजे, प्रस्थान 13.25 बजे, चक्रधरपुर आगमन 15.20 बजे, प्रस्थान 15.22 बजे, टाटानगर आगमन 16.30 बजे, प्रस्थान 16.35 तीसरे दिन बजे, 19.10 बजे खड़गपुर स्टेशन पहुंचेगी । कोच संरचना इस स्पेशल ट्रेन में 02 एसएलआरडी, 06 जनरल, 12 स्लीपर, 02 एसी-III कोच सहित कुल 22 कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button