
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : शादियों में बसों की बुकिंग से यात्री बसें घटी, आम लोगों की परेशानी बढ़ी…
राजनांदगांव | शादियों के सीजन में बसों की बुकिंग होने के कारण जिले की सड़कों पर नियमित बसों की संख्या में थोड़ी कमी आई है। ऐसे में यात्रियों को भीषण गर्मी के बीच सीमित बसों में कष्ट दायक सफर करना पड़ रहा। बस स्टैंडों में आम दिनों के मुकाबले बसों की संख्या कम है।
हालांकि बस संचालक अतिरिक्त बसों को शादियों में बुकिंग करने का हवाला दिया जा रहा है। लेकिन बसों की संख्या कम होने से यात्री परेशान है। इसमें सुधार की जरूरत है। जिससे आम यात्रियों को राहत मिलेगी।



