धर्म-कर्म

जून 2026 अंक ज्योतिष: जानिए किस मूलांक वालों की चमकेगी किस्मत, करियर-धन और रिश्तों में क्या होगा खास

जून 2026 का महीना अंक ज्योतिष के अनुसार कई मूलांक वालों के लिए बदलाव और तरक्की लेकर आ सकता है। इस साल सूर्य का प्रभाव अधिक रहने वाला है, वहीं जून माह में सूर्य के वृषभ और मिथुन राशि में गोचर के कारण करियर, व्यापार और आर्थिक मामलों में सकारात्मक असर देखने को मिल सकता है।

इस माह का मूलांक 7 रहेगा, जिससे सूर्य, शुक्र और केतु का संयुक्त प्रभाव विभिन्न मूलांक के जातकों के जीवन पर पड़ेगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार संचार, कला, साहित्य, योग, अध्यात्म, बैंकिंग, ट्रेडिंग, अकाउंट्स, स्टॉक मार्केट और टूरिज्म जैसे क्षेत्रों से जुड़े लोगों को लाभ मिलने की संभावना है।

मूलांक 1

जिन लोगों का जन्म 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, उनके लिए जून माह आत्मविश्वास और नई शुरुआत लेकर आ सकता है। रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं और नौकरी-व्यापार में सफलता के योग बन रहे हैं। हालांकि पारिवारिक तनाव और मानसिक दबाव से बचने की सलाह दी गई है।

मूलांक 2

2, 11, 20 या 29 तारीख को जन्मे लोगों को इस माह उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर राजनीति और विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है। हालांकि आर्थिक स्थिति मजबूत रहने के संकेत हैं और नए अवसर मिल सकते हैं।

मूलांक 3

3, 12, 21 और 30 तारीख को जन्मे जातकों के लिए जून 2026 काफी अच्छा माना जा रहा है। करियर और निजी जीवन में प्रगति के संकेत हैं। सामाजिक दायरा बढ़ेगा और अविवाहित लोगों को रिश्ते के प्रस्ताव मिल सकते हैं।

मूलांक 4

4, 13, 22 या 31 तारीख वाले लोगों के लिए यह महीना मिला-जुला रह सकता है। साझेदारी वाले व्यापार में लाभ मिलने के योग हैं। प्रशासनिक मामलों में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

मूलांक 5

5, 14 या 23 तारीख को जन्मे लोगों के लिए यह महीना सम्मान और उपलब्धियां लेकर आ सकता है। क्रिएटिव क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है। नौकरी और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि के संकेत हैं।

मूलांक 6

6, 15 या 24 तारीख वाले जातकों को मेहनत का पूरा फल मिल सकता है। नौकरी और बिजनेस में बड़ी जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग भी प्राप्त होगा।

मूलांक 7

7, 16 या 25 तारीख को जन्मे लोगों के लिए पुराने विवाद और समस्याएं समाप्त होने के संकेत हैं। सरकारी कार्यों में सफलता और नए अवसर मिल सकते हैं। सामाजिक सम्मान में वृद्धि होगी।

मूलांक 8

8, 17 या 26 तारीख वाले लोगों को स्वास्थ्य और सरकारी कार्यों में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। परिवार और जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीत सकता है। महिलाओं के लिए लग्जरी वस्तुओं की खरीदारी के योग हैं।

मूलांक 9

9, 18 या 27 तारीख को जन्मे लोगों के लिए यह माह आध्यात्म और आत्मचिंतन की ओर झुकाव बढ़ाने वाला हो सकता है। समझदारी और संयम से काम लेने पर सफलता मिलने के संकेत हैं। महिलाओं को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

डिस्क्लेमर: यह लेख ज्योतिषीय गणनाओं और मान्यताओं पर आधारित है। इसका उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी प्रदान करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ऐप पर पढ़ें