छत्तीसगढ़दुर्ग जिलारायपुर जिला

टोल प्लाजा के पास नाले में मिला शव, हत्या की आशंका

अंजोरा-नेहरूनगर बायपास रोड पर धमधा नाका टोल प्लाजा के करीब सोमवार की दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है। शव के गले में गमछा बंधा हुआ था। गमछे के दूसरे छोर को दीवार की ईंट से बंाध दिया गया था। शरीर का आधा हिस्सा पानी में डूबा हुआ है।

इसके आधार पर मोहन नगर पुलिस ने मामले में हत्या की आशंका जाहिर की है। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर से देर शाम पहचान हो गई। मृतक कैलाश नगर निवासी 54 वर्षीय विजय पिता रामायण राजपूत बताया गया है। विजय अपनी पत्नी के साथ किराए के मकान में रहता था। सोमवार की सुबह करीब 8 बजे विजय घर से निकला था। वह घर पर अपना मोबाइल भी छोड़कर गया था। बहरहाल इस पूरे मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि टोल के करीब ही शराब की दुकान है, जहां दिनभर लोगों की आवाजाही बनी रहती है। पुलिस आसपास लगे सीसी टीवी कैमरे से फुटेज खंगाल रही है, ताकि मामले में सही जानकारी मिल सके।

advertisement
advertisement
advertisement
advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button