छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : मस्ती की पाठशाला: छत्तीसगढ़ी जुंबा पर थिरका शहर, पुराने खेल भी खेले…

राजनांदगांव , शहर में हर रविवार होने वाली मस्ती की पाठशाला लोगों के लिए स्वस्थ मनोरंजन व सामाजिक सहभागिता का बड़ा मंच बनती जा रही है। रविवार को आयोजित हुई इस पाठशाला में बच्चों से लेकर बुजुर्गों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। मस्ती की पाठशाला में पारंपरिक खेलों की धूम मची रही। छत्तीसगढ़ी जुंबा पर शहर थिरकता रहा। हर आयु वर्ग की भागीदारी ने आयोजन का आकर्षण बढ़ाया। अगले रविवार को चौपाटी परिसर में होने वाली मस्ती की पाठशाला का अंतिम आयोजन होगा।

पारंपरिक खेलों, योग, चित्रकला, कराते, तीरंदाजी और जुंबा डांस जैसी गतिविधियों ने पूरे वातावरण को उत्सव मय बना दिया। गेंड़ी दौड़, बाटी-चम्मच दौड़, स्पंज से पानी भरने की प्रतियोगिता, रस्साकसी और बाल डालने जैसे पारंपरिक एवं मनोरंजक खेलों में प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वहीं पिट्ठुल, रिंग टॉस, सांप-सीढ़ी, बैडमिंटन, तीरंदाजी एवं कराते जैसी गतिविधियों ने भी लोगों को आकर्षित किया। नन्हे बच्चों ने झूले और फिसलपट्टी का आनंद लिया तो बुजुर्गों ने योग के माध्यम से स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया।

चित्रकला में बच्चों ने अपनी कल्पनाओं को उकेरा इस कार्यक्रम के दौरान बच्चों और युवाओं ने छत्तीसगढ़ी गीतों पर जुंबा डांस कर माहौल को उत्साह से भर दिया। चित्रकला प्रतियोगिता में भी बड़ी संख्या में बच्चों ने भाग लेकर अपनी कल्पनाओं और भावनाओं को रंगों और चित्रों के माध्यम से अभिव्यक्त किया। आयोजन की खास बात यह रही कि बच्चों के मनोरंजन के लिए बंदर, गोरिल्ला और मिकी माउस की वेशभूषा में कलाकार भी मौजूद रहे, जिनके साथ बच्चों ने खूब मस्ती की। बच्चों ने उनके साथ छेड़खानी की और बच्चों को हंसाने का प्रयास करते रहे।

मोबाइल, डिजिटल मनोरंजन के दौर में खेल खेले बच्चे सकारात्मक पहलू यह रहा कि मोबाइल और डिजिटल मनोरंजन के दौर में बच्चों ने गेंड़ी दौड़, पिट्ठुल, सांप-सीढ़ी, रिंग टॉस और रस्साकसी जैसे पारंपरिक खेलों में हिस्सा लिया। छत्तीसगढ़ी जुंबा आकर्षण का केंद्र रहा। स्थानीय संस्कृति एवं फिटनेस का अनूठा संगम लोगों को पसंद आया। अंतिम आयोजन में खेल, योग, सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जाएगी। बाडी टेक जिम, रिदम रिवोल्यूशन, पतंजलि भारत स्वाभिमान न्यास, योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन, मदर टेरेसा ग्रुप, ब्लड डोनर संघ, यामिनी कला केंद्र ने सहयोग दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ऐप पर पढ़ें