DPR छत्तीसगढ समाचारगौरेला - पेंड्रा - मरवाही जिला

CG : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय आयोजन 21 जून को असेंबली हॉल पेण्ड्रा में

विधायक प्रणव कुमार मरपची होंगे मुख्य अतिथि

गौरेला पेंड्रा मरवाही, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आगामी 21 जून को मल्टीपरपज स्कूल पेण्ड्रा के असेंबली हॉल में प्रातः 7 से 8 बजे तक जिला स्तरीय सामूहिक योगा अभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया है। मरवाही विधायक सह उपाध्यक्ष मध्य क्षेत्र विकास प्राधिकरण प्रणव कुमार मरपची कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। यह कार्यक्रम भारत सरकार आयुष मंत्रालय द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुरुप जिला प्रशासन के सहयोग से जिला आयुष विभाग द्वारा समाज कल्याण विभाग के समन्वय से किया जा रहा है। 


    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के 12वें संस्करण का थीम ‘‘योगा फॉर हेल्थी ऐजेनिंग‘‘ पर रखा गया है। जिला प्रशासन द्वारा जिले के सभी जनप्रतिनिधियों, शासकीय एवं अशासकीय संस्थाओं, सामाजिक संगठनों, विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं तथा वरिष्ठ नागरिकों से अपने निकटतम आयोजन स्थल पर पहुंचकर सामूहिक योगाभ्यास में भाग लेने का आग्रह किया गया है। साथ ही ग्राम पंचायतों, नगरीय निकायों एवं विभिन्न संस्थानों से भी योग कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने कहा गया है।

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ऐप पर पढ़ें