छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon : युवा पत्रकारों को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, दोनों घायल अस्पताल में भर्ती

आवाज लगाने पर चालक ने लौटकर हमले की कोशिश की— कोतवाली थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट

राजनांदगांव। शहर में देर रात दो युवा पत्रकारों पर जानलेवा हमले के प्रयास का मामला सामने आया है। घटना करीब रात 11:30 बजे की बताई जा रही है, जब युवा पत्रकार सौरभ ताम्रकार और योगेश साहू लखोली चौक ओर जा रहे थे।

जानकारी के अनुसार, इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक कार ने दोनों को टक्कर मार दी, जिससे सौरभ ताम्रकार और योगेश साहू घायल हो गए।

वीडियो में दिखाई दे रहे घटनाक्रम के अनुसार, टक्कर के बाद जब दोनों पत्रकारों ने कार चालक को आवाज लगाई, तो चालक घायलों की मदद करने के बजाय वाहन वापस मोड़कर आया और पत्रकार सौरभ ताम्रकार पर हमला करने का प्रयास करता नजर आया।

घटना के बाद दोनों घायल पत्रकार कोतवाली थाना पहुंचे और मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद दोनों को उपचार के लिए बसंतपुर मेडिकल अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि सौरभ ताम्रकार को गंभीर चोटें आई हैं, वहीं योगेश साहू भी घायल हैं।

खबर लिखे जाने तक कार चालक का नाम सामने नहीं आ पाया था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और वाहन चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

इस घटना के बाद पत्रकारों में आक्रोश है। पत्रकारों ने मांग की है कि मामले की गंभीरता से जांच कर आरोपी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ऐप पर पढ़ें