छत्तीसगढ़महासमुन्द जिला

CG : सेवा सेतु पोर्टल से लोकेश्वर को घर बैठे मिला विवाह प्रमाण पत्र …

महासमुंद । राज्य शासन की डिजिटल सेवाओं का लाभ अब आम नागरिकों तक तेजी और सरलता से पहुंच रहा है। इसी क्रम जिले के निवासी श्री लोकेश्वर यादव, जिन्होंने सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से विवाह प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया और मात्र 10 दिनों के भीतर उन्हें उनका विवाह प्रमाण पत्र प्राप्त हो गया।

श्री लोकेश्वर यादव ने बताया कि पहले कोई भी प्रमाण पत्र बनाने के लिए कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, जिससे समय और श्रम दोनों की आवश्यकता होती थी। लेकिन सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से उन्होंने घर बैठे कम समय में ही ऑनलाइन आवेदन किया। आवेदन के साथ आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने के बाद संबंधित विभाग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन का परीक्षण किया गया और समय-सीमा के भीतर उनका विवाह प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया। उन्होंने बताया कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और सुविधाजनक रही। आवेदन की स्थिति की जानकारी भी उन्हें ऑनलाइन मिलती रही, जिससे अनावश्यक परेशानी नहीं हुई। प्रमाण पत्र प्राप्त होने के बाद उन्होंने शासन की इस डिजिटल पहल की सराहना करते हुए कहा कि सेवा सेतु पोर्टल नागरिकों के लिए अत्यंत उपयोगी है। श्री लोकेश्वर यादव ने सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से मिली इस सुविधा के लिए राज्य शासन और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डिजिटल सेवाओं से आम लोगों का समय बच रहा है और सरकारी सेवाओं तक पहुंच पहले से अधिक आसान हुई है। जिससे नागरिकों को त्वरित, पारदर्शी और सुगम सेवाएं प्राप्त हो रही हैं।

उल्लेखनीय है कि राज्य शासन का सेवा सेतु पोर्टल प्रशासनिक सेवाओं को सरल, पारदर्शी और जनसुलभ बना रहा है। पहले ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर 86 सेवाएं उपलब्ध थीं, जिन्हें बढ़ाकर अब 441 से अधिक सेवाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराई गई हैं। पोर्टल के माध्यम से आय, जाति, निवास, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह पंजीयन, भू-अभिलेख, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं सहित विभिन्न विभागों की सेवाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। ग्राम पंचायत स्तर पर भी कई सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध होने से ग्रामीणों को कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। व्हाट्सएप से जुड़े इस पोर्टल के जरिए नागरिक घर बैठे आवेदन की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन और ट्रैकिंग व्यवस्था से सेवाओं में पारदर्शिता, जवाबदेही और समयबद्धता सुनिश्चित हो रही है।

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ऐप पर पढ़ें