
राजनांदगांव : सद्गुरु कबीर प्रवेश द्वार के लिए 28 को होगा भूमिपूजन …
राजनांदगांव l संत शिरोमणि सद्गुरु कबीर साहेब का 628 वां प्रकट दिवस 28 जून को जिला स्तर पर धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर सद्गुरु कबीर पंथ समाज जिला राजनांदगांव द्वारा सद्गुरु कबीर चौक पर प्रवेश द्वार का भूमिपूजन, भव्य शोभायात्रा और बाइक रैली का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम की शुरुआत रविवार दोपहर 2 बजे सद्गुरु कबीर चौक पर प्रवेश द्वार निर्माण के भूमिपूजन के साथ होगी। इसके पश्चात कबीर पंथ के अनुयायियों द्वारा शहर के विभिन्न मार्गों से सद्गुरु कबीर साहेब की आकर्षक झांकी के साथ शोभायात्रा और बाइक रैली निकाली जाएगी।
भूमिपूजन कार्यक्रम में पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, महापौर मधुसूदन यादव, जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत और राजगामी संपदा समिति की अध्यक्ष पूर्णिमा साहू मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगी। इसके अलावा कई संत-महंतगण और कबीर अनुयायी मौजूद रहेंगे।


