देश

अब डेंगू मरीजों के हेल्‍थ का डेली अपडेट तीमारदारों को मोबाइल फोन पर मिलेगा, लखनऊ के लोकबंधु अस्‍पताल में शुरू हुई व्‍यवस्‍था

लोकबंधु राजनारायण संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती डेंगू के मरीजों के लिए एक पहल होने जा रही है। यहां पर मरीजों की स्थिति के बारे में तीमारदारों के मोबाइल फोन पर हेल्थ रडार बुलेटिन भेज कर बताया जाएगा। लोकबंधु अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ अजय शंकर त्रिपाठी ने बताया कि यह अकेला अस्पताल होगा, जहां यह सुविधा तिमारदारों को दी जा रही है। तीमारदार के मोबाइल नंबर पर 24 घंटे में एक बार रिपोर्ट भेजी जाएगी। बुलेटिन में भर्ती मरीज की प्लेटलेट काउंट, रक्तचाप, पल्स और अन्य की गई जांच की जानकारी दी जाएगी।

मरीजों के तीमारदारों की सहूलियत के लिए घर-घर पर यह मैसेज भेजने की पहल की गई है। बुधवार को इसका ट्रायल किया गया है और कल से इसे चालू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह जानकारी तीमारदार के मोबाइल फोन के साथ ही साथ अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारियों के पास भी पहुंचेगी।

लोकबंधु अस्पताल में डेंगू के 53 संदिग्ध मरीज भर्ती है। इन सभी की जांच कार्ड टेस्ट के माध्यम से हुई है। एक अस्पताल में डेंगू के भर्ती मरीजों का यह राजधानी का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

डॉक्टर त्रिपाठी ने यह भी बताया कि कोरोना काल के दौरान भी हमने तीमारदारों के लिए ऐसी ही पहल की थी और अब डेंगू के बढ़ते मरीजों को देखते हुए हम इसे शुरू कर रहे हैं। इस पहल में एक गैर सरकारी संगठन इवोल्को का सहयोग भी मिल रहा है। इस एनजीओ के सदस्य डेंगू मरीजों की देखरेख करने में सहयोग कर रहे हैं।

advertisement
advertisement
advertisement
advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button