छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव: उत्तर ब्लाक अध्यक्ष के खिलाफ पदाधिकारी व वार्डवासियों ने खोला मोर्चा, पद से हटाने की रखी मांग, अध्यक्ष की गुंडागर्दी के खिलाफ एक जुट हुए उत्तर मंडल के कार्यकर्ता

 राजनांदगांव . गुंडे बदमाशों का साथ देने का आरोप लगाते हुए राजनांदगांव शहर उत्तर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के खिलाफ उत्तर ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया है और उत्तर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आसिफ अली को पद से हटाने की मांग शहर कांग्रेस अध्यक्ष की है।
 राजनांदगांव शहर उत्तर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आसिफ अली पर अपने पद का दुरुपयोग करते हुए गुंडे बदमाशों का साथ देने का आरोप लगाते हुए बड़ी संख्या में उत्तर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शहर कांग्रेस भवन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा को एक ज्ञापन सौंपकर उत्तर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आसिफ अली को तत्काल पद से हटाने की मांग की है , उन्होंने अपने ज्ञापन में आरोप लगाया है कि क्षेत्र के गुंडे बदमाशों का साथ आसिफ अली देते हैं और पुलिस के द्वारा कार्रवाई किए जाने से भी वह मना करते है और थाने का घेराव करते हैं।

 
   लगभग 60-70 की संख्या में उत्तर ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन पहुंचकर कहा कि उत्तर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आसिफ अली वार्ड के अच्छे काम में अड़ंगा लगाते हैं और गलत लोगों का साथ देते हैं, जिससे मोहल्ले का माहौल खराब होता है। वार्ड वासियों और उत्तर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं के द्वारा सौंपे गए ज्ञापन को लेकर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने कहा कि मामले को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संज्ञान में लाकर दोनों पक्षों के साथ बैठकर मामला सुलझा लिया जाएगा।


   उत्तर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन पहुंच कर कहा कि चिखली पुलिस चौकी प्रभारी चेतन चंद्राकर के खिलाफ उत्तर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आसिफ अली मोर्चा खोल रहे हैं , जिसमें उत्तर ब्लॉक कांग्रेस के लोग उनके साथ नहीं है। उन्होंने कहा कि चिखली पुलिस चौकी प्रभारी जुआ, सट्टा , शराब और हुड़दंगियों के खिलाफ बेहतर काम कर रहे हैं, जिसे उत्तर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हटवाना चाहते हैं। वार्ड के लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा कि उत्तर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष को पद से नहीं हटाया जाने पर सभी सामूहिक इस्तीफा देंगे और अपने वार्ड में धरना प्रदर्शन भी करेंगे।

advertisement
advertisement
advertisement
advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button