छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

जंगल की हर गतिविधि पर पुलिस की नजर

गढ़चिरौली ग्यारपट्टी-कोडगुल में 26 नक्सलियों को ढेर करने के बाद महाराष्ट्र पुलिस अलर्ट मोड पर है। फोर्स को जंगल के हर मूमेंट पर नजर रखने कहा गया है। ताकि किसी तरह की भी संदिग्ध गतिविधि सामने आने पर तत्काल एक्शन लिया जा सके। इधर राजनांदगांव जिला पुलिस की टीम भी गढ़चिरौली मुठभेड़ के बाद अलर्ट हो गई है। सोमवार को दुर्ग रेंज आइजी ओपी पाल ने पुलिस अधिकारियों सहित सभी थाना प्रभारियों की बैठक लेकर सख्त हिदायत दी है। वहीं नक्सल मामले पर भी सक्रिय रहने के निर्देश दिए हैं। खबर है कि जिले के मोहला ब्लाक के हिडकोटोला और परेवा के बीच जंगल में घुसकर गढ़चिरौली पुलिस ने माओवादियों को ढेर किया है। इसके कारण जिला पुलिस की खुफिया एजेंसी पर सवाल भी उठ रहे हैं। महाराष्ट्र के साथ मध्य प्रदेश और छग पुलिस ने सरहदी क्षेत्रों में सर्च अभियान तेज कर दिया है। मुठभेड़ के दौरान नक्सलियों की संख्या 100 के करीब थी। महाराष्ट्र पुलिस को अंदेशा है कि मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों के अलावा अन्य माओवादी घायल होंगे। सीमावर्ती जंगल में सर्च अभियान तेज कर दिया है।

ज्वाइंट आपरेशन पर दिया जोर

मुठभेड़ के बाद महाराष्ट्र पुलिस ने ज्वाइंट आपरेशन पर जोर दिया है। गढ़चिरौली एसपी अंकित गोयल ने कहा कि महाराष्ट्र के अलावा मध्य प्रदेश व छग पुलिस के साथ मिलकर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में संयुक्त आपरेशन चलाएंगे। मौके के आसपास हाथियों के झुंड होने की खबर थी। इसके कारण सेफ्टी से जवानों ने मुठभेड़ में सफलता हासिल की। हालांकि कुछ नक्सली भाग खड़े हुए हैं। जंगल में तलाश जारी है। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में हुए पुलिस-नक्सली मुठभेड़ के तीसरे दिन दुर्ग रेंज आइजी ओपी पाल राजनांदगांव मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों की क्लास ली, जिसमें आइजी ने सभी पुलिस अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि अब खानापूर्ति से काम नहीं चलेगा। चिटफंड मामले पर उन्होंने कहा कि प्राथमिकता के रूप में चिटफंड प्रकरणों पर कार्रवाई करें। आम लोग पुलिस के कारण खुद को सुरक्षित महसूस करें, इसके लिए जनदर्शन या चौपाल लगाकर लोगों की समस्याओं का निराकरण करें।

गुंडे-बदमाशों पर कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। वहीं फरार आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर भी सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया। बैठक में पुलिस अधीक्षक डी. श्रवण, एएसपी प्रज्ञा मेश्राम, डोंगरगढ़ एएसपी जयप्रकाश बढ़ई, सुरेशा चौबे, गजेंद्र सिंह ठाकुर, डीसपी जीसी पति, सीएसपी गौरव राय मौजुद रहेंं

advertisement
advertisement
advertisement
advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button