छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव: कोरोना के खिलाफ लड़ी जा रही लड़ाई में हम सभी योद्धा हैं : जैनम बैद

0 भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ ने लोगों को बांटा मास्क, जागरुक भी किया
राजनांदगांव। नोवल कोरोना वायरस की तीसरी लहर की दस्तक के बीच युवाओं ने जागरुकता और जरुरतमंदों की मदद का बीड़ा उठाया है। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ दक्षिण मंडल की ओर से बुधवार को शहर के व्यस्ततम नंदई चौक में मास्क वितरण करते हुए कोविड से बचाव के लिए सावधानी बरतने की समझाईशें दी गई।
इस दौरान व्यापार प्रकोष्ठ ने सैकड़ों लोगों को मास्क का वितरण किया और उन्हें सार्वजनिक स्थानों में मास्क की उपयोगिता की जानकारी दी। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ दक्षिण मंडल अध्यक्ष जैनम बैद ने कहा कि, शहर, जिले सहित प्रदेश में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। हम पहले ही दो लहर देख चुके हैं। हम सभी ने अपने आसपास के लोगों को कोरोना संक्रमण के चलते खोया है, लेकिन इस संक्रमण काल में खुद को सुरक्षित रखने का लक्ष्य ही दूसरों को बचा सकता है।
जैनम ने आम लोगों से अपील में कहा किए बढ़ती संक्रमण दर को देखते हुए लोगों को भीड़-भाड़ से दूर रहने की जरुरत है। उन्होंने यह भी कहा कि, हम युवा अपने स्तर पर सभी तरह की मदद के लिए तैयार हैं। जिन तरीकों से भी हम जरुरतमंदों की मदद कर कर सकेंगे करेंगे। उन्होंने कहा कि, शासन-प्रशासन पर तीसरी लहर को रोकनी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इसमें आम लोगों का साथ बेहद जरुरी है। हम भी कोरोना के खिलाफ लड़ाई में साथ खड़े हैं।
मास्क वितरण और कोरोना से सुरक्षा बचाव को लेकर जागरुकता संदेश देने के इस कार्यक्रम में अध्यक्ष जैनम बैद के अलावा चिंटू सोनी, तनवीर सिंह भाटिया, भव्य गोलछा, अर्जनसिंघ राजपुरोहित, एशैलेंद्र अवचट, दीपक सिन्हा, चिराग शर्मा एवं शुभम साहू उपस्थित थे।

advertisement
advertisement
advertisement
advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button