छत्तीसगढ़

अंतिम दिनों में कोचियों पर बढ़ाई निगरानी

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए अब मात्र पांच खरीदी दिवस ही बाकी रह गये हैं। अंतिम दिनों में कोचियों के माध्यम से धान की अवैध खेप न पहुंच पाये, इसके लिए प्रशासन ने सीमावर्ती क्षेत्र में चौकसी बढ़ा दी है। इसे लेकर शुक्रवार को कलेक्टर ने जिले के सीमा क्षेत्र के धान खरीदी केंद्र कल्लू बंजारी, बम्हनी, लाल बहादुर नगर और रामाटोला का निरीक्षण किया। उन्होंने अवैध धान पर कड़ी निगरानी रखने कहा। ऐसे किसी भी मामले में कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी के लिए सभी किसानों का टोकन जारी करने कहा। साथ ही बेहतर व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों को धान खरीदी केंद्रों का सतत निरीक्षण करने के के लिए निर्देशित किया।

शासन द्वारा किसानों को धान बेचने में सुविधा के लिए सात फरवरी तक धान खरीदी का समय बढ़ाया गया है। जिससे धान बेचने से छूटे हुए सभी किसान अपने धान का विक्रय कर सके। धान खरीदी केंद्रों में बचे हुए किसानों का धान खरीदने के लिए सभी व्यवस्था बना ली गई है। वहीं अवैध धान पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

सीमा क्षेत्र के केंद्रों में पहुंचे कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने शुक्रवार को धान खरीदी और अवैध धान को रोकने के लिए की गई व्यवस्था का जायजा लेने धान खरीदी केंद्र पहुंचे। उन्होंने जिले के अंतिम सीमा क्षेत्र छुरिया विकासखंड के ग्राम कल्लू बंजारी, बम्हनी तथा डोंगरगढ़ विकासखंड के लाल बहादुर नगर और रामाटोला के धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि धान खरीदी के बचे हुए शेष दिनों में सतर्कता के साथ सभी किसानों का धान खरीदना है। इस दौरान कोचियों बिचौलियों द्वारा धान खपाने की संभावना अधिक रहती है।

सभी पात्र किसानों का धान खरीदें निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कहा कि धान का सत्यापन करने के बाद धान खरीदी की जाए। सभी पात्र किसानों का धान खरीदा जाए। उन्होंने कहा कि सीमा क्षेत्र में अन्य राज्यों से धान आने की अधिक संभावना बनी रहती है, इस पर विशेष निगरानी रखी जाए। अवैध धान आने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने राजस्व अमला को लगातार धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने किसानों से लिया फीडबैक कलेक्टर सिन्हा ने धान खरीदी केंद्र के निरीक्षण के दौरान वहां के पंजीकृत किसान, अब तक खरीदे गए धान तथा उठाव की जानकारी ली। धान खरीदी केंद्र के प्रबंधकों ने बताया कि लगभग सभी पंजीकृत किसानों ने अपना धान का विक्रय कर लिया है। वही धान बेचने से बचे हुए किसानों का टोकन काट लिया गया है। धान खरीदी केंद्र में धान का उठाव भी लगातार जारी है। कलेक्टर सिन्हा ने इस दौरान धान बेचने आए किसानों से चर्चा कर धान विक्रय की जानकारी ली। बुचाटोला निवासी किसान बुधराम ने बताया कि उनके पास दो एकड़ खेत है। बारिश के कारण धान बेचने में देरी हुई है। आज अपने पूरा धान का विक्रय कर लिया है। इस दौरान एसडीएम डोंगरगढ़ गिरीश रामटेके, एसडीएम डोंगरगांव हितेश पिस्दा, खाद्य अधिकारी भूपेंद्र मिश्रा, महाप्रबंधक जिला सहकारी बैंक सुनील वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

advertisement
advertisement
advertisement
advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button