बलौदाबाजार ज़िला

बलौदाबाजार : जिलें में अब तक 94 प्रतिशत किसानों से 6 लाख 941 मीटरिक टन धान की हो चुकी है खरीदी

गत वर्ष की तुलना मे 6 हजार 8 सौ से अधिक किसानों ने बेचा अपना धान,4 प्रतिशत अधिक की हुई खरीदी

धान खरीदी के लिए अब महज एक ही दिन कार्य दिवस बचा है। धान खरीदी में पिछले रिकार्ड को तोड़ते हुए गत वर्ष की तुलना में 4 प्रतिशत अधिक धान की खरीदी हो चुकी है। जो कि और बढ़ने की उम्मीद है। जिले में अब तक 13 सौ 46 करोड़ रूपये के 6 लाख 941 मीटरिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। इस तरह 94 प्रतिशत किसान अपनी उपज उपार्जन केन्द्रों पर बेच चुके है। जो कि गत वर्ष हुए धान खरीदी की तुलना में 6 हजार 8 सौ से अधिक किसानों ने अपना धान बेचा है। जो कि पिछले खरीदी से 4 प्रतिशत अधिक है। इस तरह आज दोपहर 12 बजे तक तक 2 लाख 47 हजार 125 क्विंटल अधिक धान की खरीदी हो चुकी है। जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में पंजीकृत 1 लाख 77 हजार 943 किसानों में से 1 लाख 68 हजार 113 किसानों ने धान बेच चुके है। जिसमे विकासखंड बलौदाबाजार 27 हजार 374, पलारी 33 हजार 543,कसडोल 29 हजार 343, बिलाईगढ़ 29 हजार 612, भाटापारा 18 हजार 969 एवं सिमगा में 29 हजार 272 किसान शामिल है। इस तरह सीमांत किसानों का 93 प्रतिशत,लघु किसानों का 97 प्रतिशत,10 एकड़ तक के किसानों का  98 प्रतिशत,बीस एकड़ तक के किसानों का 86 प्रतिशत एवं 20 एकड़ से ज्यादा किसानों में से 95 प्रतिशत ने धान बेचे हैं। अब केवल एक ही दिन धान खरीदी हेतु कार्य दिवस शेष है। जो भी किसान धान नही बेचा है वह धान बेच सकता है। सोसायटियों में जमा धान में से 65 प्रतिशत का उठाव भी हो चुका है। साथ ही जिले के कुल 11 लाख 1 हजार 935 किसानों ने 2 हजार 366 हेक्टयर रकबा का समपर्ण किया जा चुका है। जिले में धान खरीदी का अनुमानित लक्ष्य इस साल 7.63 लाख मीटरिक टन प्रस्तावित किया गया है। कलेक्टर डोमन सिंह ने आज सभी उपार्जन केंद्रों के नोडल अधिकारी को केंद्रों में जाकर भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिए है।

advertisement
advertisement
advertisement
advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button