कवर्धा जिलाछत्तीसगढ़

अचानक धूं-धूं कर जलने लगा मकान, उजड़ा गरीब का आशियाना

कवर्धा। जिले के ग्राम केशलमरा के एक ग्रामीण के यहां अचानक आग लग गई। इससे गरीब का आशियाना उजड़ गया। यह घटना 20 मई की है।

गांव के मनहरण के घर रात करीब 7 बजे आग लग गई।

आग इतनी भयानक था कि सब मकान के सब समान धूं-धूं कर जलने लगे।
उपयोगी सामान भी जलकर राख हो गए। पीड़ित मनहरण ने बताया कि वह गरीब परिवार से आता है।
घर मे आग लगने से सभी जरूरी सामान जलकर नष्ट हो गया है।

घर मे रखे राशन के साथ आवश्यक वस्तुएं जलकर राख हो चुकी है।

डेढ़ लाख का सामान जलकर खाक हुआ है।

आग के कारणों की स्पष्ट जानकारी नहीं है। पीडित ने बताया कि फायर ब्रिगे और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

पीडिता ने इसकी रिपोर्ट कुण्डा थाने में दर्ज करवाई है।

लॉकडाउन में आगजनी की इस घटना के बाद पीडित ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की।

गौरतलब है कि लॉकडाउन में लोगों की रोजी-रोटी पर ब्रेक लगा दिया है। इस बीच आगजनी की यह घटना परिवार पर कहर ढाह दिया है। जिससे अब पीडित परिवार के सामने कई प्रकार की मुसीबतें आ गई है।

advertisement
advertisement
advertisement
advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button