छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव: 27 फरवरी से … अ.भा.कत्थक नृत्य कार्यशाला शुभारंभ

राजनांदगांव. चक्रधर कत्थक कल्याण केन्द्र द्वारा संस्कृति विभाग छत्तीसगढ़ शासन के सहयोग से अखिल भारतीय नि:शुल्क कत्थक नृत्य प्रशिक्षण कार्यशाला स्थानीय कस्तुरबा महिला मण्डल भवन पुराना रेस्ट हाऊस रोड में दिनांक 27 फरवरी 2022 को सुबह 11 बजे से पंजीयन ऑडिशन एवं कत्थक नृत्य कार्यशला प्रारंभ हो जायेगा।
अन्तर्राष्ट्रीय कत्थक नृत्य कलाकार श्री मयूर बैद एवं सुश्री मथुरा देशपाण्डे मुम्बई के सानिध्य में पाँच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला किया जा रहा है। श्री मयूर बैद हिन्दी एवं मराठी फिल्मों के नृत्य निर्देशक /कोरियोग्राफर एवं रीयल्टी शो के निर्णायक मण्डल के सदस्य रहे हैं।
इस कार्यशाला का दो मुख्य उद्देश्य है पहला जो प्रशिक्षार्थी शास्त्रीय कत्थक नृत्य में अपना कैरियर बनाना व अपनाना चाहते है इसके लिए कैरियर मार्गदर्शन (मोटिवेशन) के माध्यम से अपना कौशल उन्नयन कर सकेंगे और विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षार्थियों को विशेष रूप से मार्गदर्शन दिया जायेगा।
इस नि:शुल्क कत्थक नृत्य कार्यशाला में पहली बार ऐसे बच्चे, युवा भाग ले रहे हैं जो कभी भी कत्थक नृत्य नहीं सिखा हो लेकिन अन्य नृत्य वेस्टर्न, फिल्मी लोक नृत्य आदि करते हैं उन बच्चों एवं युवाओं को विशेष सत्र के माध्यम से प्रशिक्षण और मार्गदर्शन दिया जायेगा जिससे उनका कौशल उन्नयन होगा और भविष्य में पश्चिमी पाश्चात्य तडास, धडाम, असलील अंग प्रदर्शनों से बच सकें और भारतीय, क्षेत्रीय लोक नृत्यों में हो रहे अतिक्रण से बचा जा सके। वर्तमान में युवा, बच्चे देशी नृत्य और पाश्चात्य नृत्यों में अन्त समझ सकें।
चक्रधर कत्थक कल्याण केन्द्र भारतीय शास्त्रीय और लोक नृत्यों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए विगत अडतीस वर्षो से रायगढ़ दरबार के दरबारी नृत्याचार्य प्रो. कल्याण दास महन्त जी एवं पद्म विभूषण पं. बिरजू महराज जी के शिष्य है डॉ. कृष्ण कुमार सिन्हा जो संस्था के संस्थापक है के मार्गदर्शन में पांच दिवसीय नि:शुल्क कत्थक नृत्य प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।
इस कार्यशाला में छत्तीसगढ़ राज्य के अन्य स्थानों के अलावा अन्य प्रदेशों के प्रशिक्षार्थियों की आने की संभावना है। उपरोक्त जानकारी एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कार्यशाला के सहसंयोजक तुषार सिन्हा ने दी।

advertisement
advertisement
advertisement
advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button