छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : राज्य स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन

– कलेक्टर ने प्रतियोगिता आयोजित कराने नोडल अधिकारियों की नियुक्त
राजनांदगांव 11 मार्च 2022। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने राज्य स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित करने उप संचालक समाज कल्याण श्री बीएल ठाकुर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। राज्य स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन 8, 9 एवं 10 अप्रैल 2022 को शिवरीनारायण जिला जांजगीर चांपा में किया जाएगा। ग्राम पंचायत स्तरीय एवं जनपद पंचायत स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता आयोजित कराने के लिए जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। ग्राम पंचायत स्तरीय एवं जनपद पंचायत स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता संपन्न कराकर जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित करने के लिए जनपद स्तर पर चयनित रामायण मंडली की सूची उपलब्ध कराने संबंधित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
ग्राम पंचायत स्तरीय रामायण मंडलीयों के मध्य प्रतियोगिता का आयोजन 10 मार्च से 15 मार्च 2022 तक किया जाएगा। इसी तरह जनपद पंचायत स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन 15 मार्च से 31 मार्च 2022 में किया जाएगा। जिला स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन 3 अप्रैल से 5 अप्रैल 2022 के बीच किया जाएगा। ग्राम पंचायत स्तरीय एवं जनपद पंचायत स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन निर्धारित तिथियों के मध्य कराकर जनपद पंचायत स्तर पर चयनित रामायण मंडली की सूची जिला स्तरीय नोडल अधिकारी उप संचालक समाज कल्याण श्री बीएल ठाकुर को 31 मार्च तक उपलब्ध कराने कहा गया है।

advertisement
advertisement
advertisement
advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button