छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हमेशा देवव्रत सिंह को अपमानित करते थे : बृजमोहन अग्रवाल

पूर्व मंत्री एवं भाजपा वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खैरागढ़ के महाराज देवव्रत सिंह को हमेशा अपमानित करते थे। जिसके कारण ही उन्होंने कांग्रेस पार्टी छोड़कर अन्य दल से चुनाव लड़ा। अब किस सम्मान की बात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उनकी प्रतिमा लगाने की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई बार तो उन्हें मिलने तक का समय नहीं दिया गया। अब जब खैरागढ़ में उपचुनाव है तो अवंति बाई लोधी सहित खैरागढ़ विधायक रहे देवव्रत सिंह की प्रतिमा लगाने की घोषणा कर सियासत कर रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को इससे पूर्व 36 माह पूर्व खैरागढ़ के विकास की कभी चिंता नहीं रही है।अब केवल दिखावे और भ्रम फैलाने के लिये कथित विकास की बात कर रहे हैं।इसे जनता भली-भांति समझती  है। इसके साथ ही जिला बनाने के नाम से भी कांग्रेस खैरागढ़ की जनता को ब्लैकमेल कर रही है। यह आचार संहिता का उल्लंघन भी है। पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि जो भगवान श्री राम के अस्तित्व पर ही सवाल उठाते है अब वही कांग्रेस रामलला के शरण में है। प्रभु श्री राम के तस्वीरों के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल फोटो लगाना आचार संहिता का उल्लंघन है।खैरागढ़ वनमंडल अधिकारी कांग्रेस के एजेंट की तरह काम कर रहे है।जिसकी शिकायत चुनाव आयोग से की गई है। उन्होंने कहा कि शराबबंदी का वादा किया गया था उसका क्या हुआ? प्रदेश सरकार धन-बल के आधार पर खैरागढ़ में उपचुनाव लड़ रही है।  जिसका जवाब खैरागढ़ की जनता कांग्रेस को देगी। पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल को समर्थन करने की अपील की। यह दिवंगत विधायक देवव्रत सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

advertisement
advertisement
advertisement
advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button