छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

प्रवेश के लिए 5 से 30 अप्रैल तक ऑनलाईन तथा ऑफलाईन दोनों माध्यमों से आवेदन आमंत्रित

राजनांदगांव 05 अप्रैल 2022। प्रदेश में 171 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय व वर्ष 2022-23 से संचालित होने वाले 32 उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालयों में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिले में स्वामी आत्मानंद योजना अंतर्गत संचालित विद्यालय (विकासखण्ड मुख्यालय के 8 अंग्रेजी एवं हिन्दी माध्यम विद्यालय और जिला मुख्यालय के सर्वेश्वर दास अंग्रेजी माध्यम विद्यालय व महंत राजा बलराम दास हिन्दी माध्यम विद्यालय (स्टेट स्कूल) में प्रवेश के लिए 5 अप्रैल से 30 अप्रैल तक ऑनलाईन तथा ऑफलाईन दोनों माध्यमों से आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। ऑनलाईन आवेदन लिंक  https://cgschool.in/saems/studentadmission/studentadmission .aspx  के माध्यम से किया जा सकता है। स्कूलों में सीट की उपलब्धता तथा अधिक आवेदन की स्थिति में लॉटरी के माध्यम से सीट आबंटन व प्रवेश की अन्य आवश्यक कार्रवाई 5 से 10 मई 2022 तक पूर्ण की जाएगी। विस्तृत जानकारी हेतु कार्यालयीन अवधि में संबधित विद्यालय में संपर्क किया जा सकता है।

advertisement
advertisement
advertisement
advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button