बालोद जिला

ट्रेन से कटकर महिला ने दी जान, एक महीने पहले इकलौते बेटे की डूबने से हुई थी मौत

बालोद। छत्‍तीसगढ़ के बालोद जिले में ट्रेन से कटकर एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में महिला का सिर उसके धड़ से अलग हो गया। जानकारी के अनुसार महिला के बेटे की एक महीने पहले मौत हो गई थी। इसके चलते वह परेशान रहती थी। बताया जा रहा है कि इसी वजह से महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दरअसल, यह घटना डौंडी थाना क्षेत्र का है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मरकटोला गांव के पास रेलवे ट्रैक पर बुधवार सुबह करीब 5 बजे एक महिला का शव मिला। शव साम बाई निषाद का बताया जा रहा है, जो कि मरकटोला गांव की ही रहने वाली है।

शव बुरी तरह से क्षत विक्षत हो चुका था। बताया जा रहा है कि महिला की तबीयत पिछले कई दिनों से ठीक नहीं थी। परिवार वाले उसे लेकर आज डाक्टर के पास जाने वाले थे, लेकिन इससे पहले ही उसकी मौत हो गई। महिला के खुदकुशी करने की बात कही जा रही है।स्थानीय लोगों के अनुसार, कुछ महीने पहले महिला के इकलौते बेटे की शिवनाथ नदी में डूबने से मौत हो गई थी। इसके बाद से वह काफी परेशान थी और उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच कर रही है। आसपास के लोगों से भी महिला को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

advertisement
advertisement
advertisement
advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button