क्राइमछत्तीसगढ़बालोद जिला

गुंडरदेही में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के गुंडों ने व्यापारी को दुकान में घुसकर मारा,पाटेश्वर धाम के संत बालक दास को भी गिरफ्तार करने की मांग को लेकर बालोद बंद का आह्वान

गुंडरदेही। पाटेश्वर धाम डौंडीलोहारा क्षेत्र से लगे ग्राम तुएगोंदी में विगत दिनों देव सेवा कार्यक्रम के दौरान बाहर से आकर कुछ लोगों द्वारा ग्रामीणों पर हमला किया गया था। जिसमें पुलिस 5 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इस मामले में नया मोड़ लेते हुए सर्व छत्तीसगढ़िया समाज और क्रांति सेना द्वारा पाटेश्वर धाम के संत बालक दास को भी गिरफ्तार करने की मांग को लेकर बालोद बंद का आह्वान किया गया है। शहरी क्षेत्रों में बंद को लेकर सर्व छत्तीसगढ़िया समाज और क्रांति सेना के लोग घूम रहे हैं। लेकिन इस बीच गुंडरदेही में गुंडागर्दी भी सामने आ गई।

दरअसल, बालोद बंद कराने के लिए जिले के छत्तीसगढ़या क्रांति सेना के लोग तो घूम रहे थे। गुंडरदेही में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के लोग आ धमके और फिर लाठियां चलनी शुरू हो गई। मामला जबरदस्ती दुकान बंद कराने को लेकर था। इसमें कुछ व्यापारी के साथ क्रांति सेना के लोग भी घायल हुए हैं। घटना दोपहर 12 बजे के आसपास की है। दुर्ग बालोद मुख्य मार्ग पर यह घटना गुंडरदेही में हुई है। कुछ कैमरे के फुटेज भी सामने आए हैं जिसमें ये लोग एक दुकान के पास जाकर शटर बंद दुकान के भीतर से एक दुकानदार को बाहर निकाल रहे हैं।

इधर व्यापारियों और छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के लाठी धारी लोगों के बीच झड़प के वीडियो जमकर वायरल हो रहे लोग इस घटना की निंदा कर रहे हैं। जिले के गुंडरदेही नगर में दुकानों को बंद करवाने के दौरान व्यापारियों और छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के लोगों के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों के बीच जमकर लाठियां चली। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के लोगों की गुंडागर्दी सड़क पर दिखी। व्यापारियों को दौड़ा-दौड़ाकर मारा, जिससे कई व्यापारी घायल हो गए है। घायल व्यापारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुंडरदेही नगर में अभी तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती भी कर दी गई है। मारपीट से शुरू हुआ विवाद धीरे-धीरे बलवा का रूप ले रही है। दरअसल, छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना व सर्व आदिवासी समाज ने जिला बंद का आह्वान किया था। कई दुकानें खुली हुई थी, जिसे बंद कराने छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के पदाधिकारी व कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। दुकानें बंद कराने लगे इसी दौरान व्यापारियों से विवाद हो गया। गुस्साएं लोग सड़क पर उतर आए। दुकानें बंद करने को लेकर जमकर लाठियां चलने लगी। माहौल को गरमाता देखते हुए बालोद जिला मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस बल रवाना किया गया है। घटना की सूचना पर पुलिस के अधिकारी और जवान भी पहुंचे। पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में सड़क पर हंगामा होता रहा। मामले में एसपी गोवर्धन ठाकुर का कहना है कि जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।

गुंडरदेही में पुलिस बल तैनात, व्यापारी पहुंचे थाना
पुलिस विभाग के सिपाही व्यापारियों को दुकानों के अंदर भेजते रहे और छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के कार्यकर्ताओं को वहां से खदेड़ते भी दिखे। मारपीट में घायल कई व्यापारियों को गुंडरदेही के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। गुंडरदेही नगर में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। जामड़ी पाटेश्वर धाम के प्रमुख बाबा बालक नाथ के पर कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग को लेकर बुधवार को बंद कराया गया था। गुंडरदेही व्यापारी संघ के सदस्यों पर हुए हमले को लेकर संघ के लगभग 200 व्यापारी पुलिस थाना पहुंचे हैं और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

advertisement
advertisement
advertisement
advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button