कवर्धा जिलाछत्तीसगढ़

पहाड़ से टकराई बस, 20 यात्री घायल 5 गंभीर

दुर्घटना में जिन्हें सामान्य चोट लगी, प्राथमिक उपचार के बाद उनकी अस्पताल से छुट्टी कर दी गई। बताया जा रहा है कि मोड के पास बस चालक ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया था। पहाड़ से टकराने के बाद कुछ यात्री उपर की सीट पर थे, जो नीचे गिर गए। इस घटना में यात्री डर गए थे।

कवर्धा-  यात्रियों से भरी बस बुधवार की दोपहर तीन बजे अनियंत्रित होकर पहाड़ से टकरा गई। बस में 60 से अधिक यात्री सवार थे। इस हादसे में लगभग 20 से अधिक सवारी को चोट लगी है। इसमें से लगभग 5 से अधिक लोग गंभीर है, जिन्हे उपचार के लिए कवर्धा रेफर किया गया है। घटना पंडरिया ब्लॉक के कुकदूर थाना क्षेत्र अंतर्गत पंडरिया-बजाग मार्ग स्थित आगरपानी मोड की है।

कुकदूर थाना प्रभारी सावंत सारथी से मिली जानकारी के अनुसार पक्षीराज बस लखनऊ से दुर्ग जा रही थी। तभी आगरपानी के पास यह दुर्घटना हुई। बताया जा रहा है कि इस बस में ज्यादातर यात्री श्रमिक वर्ग के थे जो लखनऊ में काम करने गए थे। घटना की जानकारी लगते ही कुकदूर थाना पुलिस वहां पहुंची। पुलिस और 108 ने रेस्क्यू कर घायलों को निकाला और इलाज के लिए भेजा।मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ को जोड़ने वाली पंडरिया-बजाग सड़क मार्ग हादसों का गढ़ (ब्लैक स्पाट) बन गया है। बीते कुछ दिनों में यहां सड़क हादसे एकाएक बढ़ गए है। सड़क अच्छा होने के चलते लोग तेज रफ्तार से वाहन चला रहे हैं। इसके कारण हादसे के शिकार हो रहे हैं।

advertisement
advertisement
advertisement
advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button