छत्तीसगढ़

दन्तेवाड़ा : कलेक्टर श्री नंदनवार ने जिला मुख्यालय स्थित आजीविका प्रोत्साहन केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया

कलेक्टर श्री विनीत नंदनवार ने शुक्रवार की सुबह नगर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित नवाचार संस्थानों का औचक निरीक्षण कर विकास कार्यों की जायजा किया एवं आवश्यक निर्देश दिए। श्री नंदनवार ने कुम्हाररास स्थित माटी कला बोर्ड का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने माटी कला बोर्ड से जुड़े लोगों को स्वरोजगार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने माटी कला से जुड़े कुम्हारों के आवश्यक प्रशिक्षण एवं रोजगार नियोजन की जानकारी ली। श्री नंदनवार ने प्रशिक्षित लोगों से अच्छी गुणवत्ता के सामान निर्मित किए जाने एवं उन्हें बाजार उपलब्ध कराये जाने के निर्देश संस्था के प्रभारी को दिए। श्री नंदनवार ने जिला ग्रंथालय का निरीक्षण कर सशक्त दन्तेवाड़ा ई-लाइब्रेरी के संचालन की जानकारी ली। सशक्त दन्तेवाड़ा ई-लाइब्रेरी का संचालन जिले के 209 विद्यालयों में संचालित है। जहां  विद्यार्थियों का पंजीयन किया गया है। श्री नंदनवार ने उपस्थित शिक्षक श्री राव को लाइब्रेरी के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
            कलेक्टर श्री नंदनवार ने अपने भ्रमण के दौरान नव चेतना बेकरी का भी अवलोकन किया। यह बेकरी दन्तेवाड़ा जिले की प्रथम बेकरी है। जहां कि विभिन्न प्रकार के जैविक उत्पादों से बेकरी व्यंजन बनाए जाते है। यहां से श्री नंदनवार ने जिला मुख्यालय स्थित सी-मार्ट का अवलोकन किया जहां कि स्व-सहायता समूह द्वारा निर्मित सामग्री तथा दैनिक उपयोग में आने वाले सामानों की आपूर्ति जिले के विभिन्न स्कूल, आश्रम, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियानों में लिया जाता है। कलेक्टर श्री नंदनवार ने सी-मार्ट के आय के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर श्री नंदनवार ने डैनेक्स कैफेटेरिया का अवलोकन किया। इस कैफे में स्थानीय लोगों को जोड़ने एवं रोजगार उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री आकाश छिकारा, कार्यपालन अभियंता आरईएस श्री आर. के. ठाकुर व अन्य उपस्थित थे।

advertisement
advertisement
advertisement
advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button