क्राइमदुर्ग जिला

जीएम अपनी ही बहू पर रखता था गंदी नजर, घर में अकेली देख करने लगा छेड़खानी, FIR दर्ज

भिलाई।छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्थित भिलाई स्टील प्लांट के जनरल मैनेजर (जीएम) ने अपनी ही बहू से छेड़छाड़ की है। बहू ने जीएम के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज कराया है। बहू ने आरोप लगाया है कि उसका ससुर उस पर बुरी नीयत रखता है। उसने घर में अकेला पाकर उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। उसके ससुर ने तीन शादी की है। इसमें दो पत्नियों को तलाक दे चुका है। तीसरी को भी तलाक देने वाला है। मामला नेवई थाना क्षेत्र का है

पुलिस ने बताया कि 28 साल की शादीशुदा पीड़िता ने मंगलवार को अपने ससुर के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराने पहुंची थी। उसने बताया कि वह हिंद नगर रिसाली में रहती है। उसका 55 वर्षीय ससुर बीएसपी में जीएम है और वह अय्याश किस्म का है। उसने तीन शादियां की है। दो पत्नियों को तलाक दे चुका है। तीसरी को भी तलाक देने की तैयारी में है। इसके बाद भी वह उस पर गंदी नजर रखता है। उसके साथ संबंध बनाने के लिए दबाव डालता करता है। इतना ही नहीं पीड़िता के मोबाइल में अश्लील मैसेज भी भेजता है। पीड़िता ने बताया कि मंगलवार को वो घर पर अकेली थी। इसी दौरान उसका ससुर घर पहुंचा। घर में अकेला पाकर उसने उसके साथ जदबरदस्ती करने की कोशिश की। शोर मचाने पर उसने उसे छोड़ा तो वह किसी तरह भागकर थाने पहुंची।

पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 5 साल पहले हुई थी। शादी के बाद से ही उसका ससुर उस पर बुरी नियत रखता था। सामाजिक बदनामी के कारण उसने यह बात किसी को नहीं बताई। इससे उसका मनोबल बढ़ता गया। वह बहू को जब भी अकेला पाता तो उससे छेड़खानी करने लगता था। उससे गलत डिमांड करता था।

उसका अपनी तीसरी पत्नी से तलाक का प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है। अभी तक आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। मामले की विवेचना के बाद आरोपित जीएम को गिरफ्तार किया जाएगा।-शिकायत पर नेवई पुलिस ने आरोपित जीएम के खिलाफ दर्ज की प्राथमिकी

advertisement
advertisement
advertisement
advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button