छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : शासन द्वारा संचालित रोका-छेका अभियान के अंतर्गत जिले में किए गए महत्वपूर्ण कार्य


– जिले में रोका छेका अभियान सफलतापूर्वक संपन्न
– 169 आयोजित पशु चिकित्सा शिविर में कुल 2 हजार 481 पशुओं का किया गया उपचार
राजनांदगांव । जिले में परम्पराअनुरूप रोका छेका कार्यक्रम 10 जुलाई से 20 जुलाई 2022 के मध्य स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। फसलों को पशु चराई से बचाने के लिए शासन द्वारा संचालित रोका-छेका अभियान के अंतर्गत जिले में महत्वपूर्ण कार्य किये गये। कलेक्टर श्री डोमन सिंह के मार्गदर्शन में उप संचालक पशुधन विकास विभाग डॉ. राजीव देवरस एवं उनकी टीम द्वारा इसके लिए लगातार कार्य किया गया। इस अभियान के अन्र्तगत कुल 140 बैठक एवं 169 पशु चिकित्सा शिविर आयोजित किये गए। जिला में कुल स्वीकृत गौठानों की संख्या 650 है जिसमें से संचालित गौठानों की संख्या 371 है। गौठान में उपस्थित कुल पशुओं की संख्या 33 हजार 258 है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत फसल को चराई से बचाने हेतु एवं पशुओं को गौठानों में नियमित रूप से लाये जाने के संबंध में प्रत्येक गौठान ग्राम में मुनादी कराया गया।
समस्त निर्मित गौठानों में 20 जुलाई से पहले चारागाह की स्थापना कर चारा उत्पादन भी किया गया। रोका छेका अभियान के अन्र्तगत 13 हजार नेपियर रूट का वितरण तथा कुक्कुट पालन हेतु 13 प्रकरण स्वीकृत किये गए। गौठानों में पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन कर पशु स्वास्थ्य, पशु नस्ल सुधार हेतु बधियाकरण एवं कृत्रिम गर्भाधान तथा पशु टीकाकरण कार्य संपादित किया गया। कुल 169 आयोजित पशु चिकित्सा शिविर में कुल 2 हजार 481 पशुओं का उपचार, 21 हजार 294 पशुओं का टीकाकरण, 3 हजार 441 औषधि वितरण, 13 कृत्रिम गर्भाधान, 35 बधियाकरण तथा 1887 डिवर्मिग किये गए। गौठानों में पशुओं के प्रबंधन एवं रखरखाव के उचित व्यवस्था हेतु गौठान प्रबंधन समिति की बैठक की गयी। नवीन निर्मित गौठानों में गौठान प्रबंधन समिति का गठन भी किया गया।

advertisement
advertisement
advertisement
advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button