छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : भाजपा जिलाध्यक्ष ने की महापौर की एसपी से शिकायत, मुख्‍यमंत्री के नाम लिखा पत्र

राजनांदगांव, 9 अगस्त। कांवड़ यात्रा में महापौर हेमा देशमुख के हाथ उल्टा तिरंगा झंडा देखकर भाजपा ने राष्ट्रीयध्वज के अपमान को लेकर मुखर रूप अख्तियार कर लिया है। भाजपा के इस आक्रामक रवैये को लेकर महापौर हेमा देशमुख ने आरोप लगाया कि मानवीय भूल को बेवजह भाजपा नेता मुद्धा बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

सोमवार को अंंतिम सावन सोमवार को एक कांवड़ यात्रा में महापौर भी भक्तों के साथ शामिल हुई थी। इस यात्रा में तिरंगा झंडा लेकर भक्त नजर आए थे। महापौर को आयोजन समिति की ओर से झंडा मुहैय्या कराया गया था। बाद में उल्टा झंडा हाथ में देखकर भाजपा नेताओं ने पूरे मामले को सियासी रूप में बदल दिया। महापौर पर विपक्षी भाजपा नेताओं ने राष्ट्रीयध्वज को अपमान करने का आरोप लगाया। वहीं निगम के विपक्षी भाजपा पार्षदों ने कोतवाली में मामले की शिकायत करते एफआईआर दर्ज करने की मांग की।

इधर भाजपा पर सवाल उठाते महापौर ने एक बयान में मानवीय भूल के आधार पर चूक होने की बात को स्वीकार किया है। लेकिन भाजपा राजनीतिक बघेड़ा करने पर आमादा है। मंगलवार को एसपी प्रफुल्ल ठाकुर से मिलकर महापौर के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करने के लिए भाजपा नेताओं ने ज्ञापन सौंपा।

इस संबंध में जिलाध्यक्ष मधुसूदन यादव ने कहा कि धमतरी में भाजपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ पुलिस ने कांग्रेंसियों की शिकायत पर झंडा का अपमान करने के मामले में मामला दर्ज कर लिया है। इस तरह के कृत्य को लेकर राजनांदगांव में एफआईआर की मांग को अनुचित ठहराना गलत है। एक ही मामले में दो अलग-अलग कानून कैसा हो सकता है।

महापौर ने किया राष्ट्र ध्वज का अपमान: आभा तिवारी

राजनांदगांव // जिला भाजपा मंत्री ने जब सोशल मीडिया शेयर किए हुए फोटो को देखा बड़ा आश्चर्य व्यक्त करते हुए बताया कि राष्ट्र के प्रति समर्पण का भाव उन लोगो के बस की बात नहीं है। जिन्हें अपने राष्ट्र ध्वज का सम्मान करने नहीं आता। हम आजादी के 75 वर्षगांठ मना रहे हैं अमृत महोत्सव वही यह क्रिया आश्चर्य में डालती है।
माननीय महापौर जी खुशी में इतना मशगूल हो गई की राष्ट्र ध्वज का अपमान करी
अपमान करते हुए उल्टा पकड़ा यह जानबूझकर था या जल्दबाजी में था ? यह कांग्रेसी अच्छे से जानते है।क्योंकि केवल उन्हीं के हाथ में उल्टा रखा है? हमारे नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु ने पोस्ट शेयर की और एफआईआर दर्ज कराई। कांग्रेसी जन जो 10 जनपथ से प्रभावित है वह हिंदू बनने का नाटक करते है और राष्ट्र का अपमान करते है क्या हम इस संकेत का यही मतलब समझे की त्रिपुंड धारण तो है मगर राष्ट्रध्वज उल्टा है।

advertisement
advertisement
advertisement
advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button