छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : मोदी सरकार के वादा खिलाफी के खिलाफ शहर कांग्रेस ने महंगाई कम करने लगाई जन चौपाल

० घर का बजट सही करने के लिए मोदी सरकार को हटाना जरूरी
राजनांदगांव।  लगातार बढ़ रही महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने रविवार को प्रदर्शन किया। इसके तहत शहर कांग्रेस द्वारा महंगाई पर चर्चा का आयोजन किया गया। जिसमें महंगाई की वजह से त्रस्त हो रही जनता की समस्या को सामने रखा गया है। वहीं केंद्र सरकार के दावों और वर्तमान स्थिति पर भी सवाल उठाए।
जय स्तंभ चौक में महंगाई पर चर्चा का आयोजन सुबह 10.30 से 1.30 बजे तक किया गया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आव्हान व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस महासचिव व शहर काग्रेस प्रभारी अरूण सिंह सिसौदिया के मार्गदर्शन व शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में आयोजन हुआ। कार्यक्रम को महापौर हेमा देशमुख, वरिष्ठ कांग्रेसी रमेश डाकलिया, कमलजीत सिंह पिन्टू, कुतबुद्दीन सोलंकी, निगम अध्यक्ष हरिनारायण धकेता, उत्तर ब्लॉक अध्यक्ष आसिफ अली, मोहिनी सिन्हा, ज्योति शर्मा, अरशद खान, अशोक फडनवीस, मनीष गौतम, प्रज्ञा गुप्ता, एल्डरमेन मामराज अग्रवाल, प्रमोद बागड़ी, अनीष जैन, खिलेश बंजारे, सरोज प्रधान, अवधेश प्रजापति ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन दक्षिण ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सूर्यकांत जैन ने किया।



केंद्र सरकार पर जमकर बरसे कांग्रेस नेता
कार्यक्रम में दौरान वित्त विकास निगम के अध्यक्ष धनेश पाटिला ने कहा कि कहा कि आठ साल पहले देश की जनता को झूठ बोलकर भाजपा ने केन्द्र में सरकार बनाई और आज देश की क्या स्थिति है यह सभी जानते है। पहले जब पेट्रोल व डीजल के दाम मामूली बढ़ने पर ये भाजपा वाले सड़क पर अनशन करने बैठ जाते थे स्मृति रानी सड़क पर चूल्हे रखकर प्रदर्शन करते थे, वे आज क्यों चुप बैठ गए है। प्रदेश कांग्रेस महासचिव व शहर कांग्रेस प्रभारी अरूण सिंह सिसौदिया ने केन्द्र की मोदी सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि केन्द्र की नीति भाजपा सरकार द्वारा आम जनता के ऊपर जो महंगाई की मार दे रहे है उसको जागरूक कर बताना है कि किसी तरह केन्द्र सरकार लगातार महंगाई बढ़ा रही है। बैठने से पहले मोदी जी ने बड़े-बड़े वादे किए, महंगाई कम करेंगे किन्तु मोदी सरकार के वादे खोखले साबित हुए। आज महंगाई इतनी बढ़ गई है कि दो वक्त रोटी के लिए गरीबों को पसीना बहाना पढ़ रहा है। आज खाद्य सामग्री व सब्जियों पर जीएसटी लगाना कहां का न्याय है। आज रेलवे, एयरपोर्ट को बेचने का काम कर रही है मोदी सरकार।  शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार लगातार महंगाई बढ़ा रही है तो वहीं कांग्रेस लगातार जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए महंगाई के खिलाफ लगातार संघर्ष कर रही है। पेट्रोल, डीजल, खाद्य सामग्री व गैस के दाम बढ़ने वह भी इतनी मात्रा में की कोई सोच भी नहीं सकता। पहले नोटबंदी कर लोगों को लाइन में लगने मजबूर कर दिया अब रसोई गैस के दाम लगातार बढ़ाकर घर का बजट पूरी तरह से बिगड़ दिया। मोदी जी बोलते है बेटी पढ़ाओ पर आज बच्चों की पढ़ाई को भी नहीं छोड़ा और पेन, पेंसिल, कापी पर टैक्स लगा दिया। जिसके कारण आज आमजनता अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा नहीं दे पा रहा है।

आम लोगों में पोस्टर बांटकर बताया लूट रही केंद्र सरकार
कार्यक्रम के बाद कांग्रेसजनों ने महंगाई के खिलाफ जयस्तंभ चौक से जूनी हटरी, गुडाखू लाइन होते हुए जूनी हटरी गोलबाजार में दुकानदार, आमजन मानस को पोस्टर बांटकर बताया कि किस तरह 8 साल से केन्द्र की मोदी सरकार सिर्फ आम जनता को लूटने व परेशान करने का काम कर रही है। लोगों को बताया कि केंद्र सरकार ने बेरोजगारों को रोजगार देने की बात पर नाम ठगा व पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस, खाद्य सामग्रियों के बढ़ते दाम व बढ़ती महंगाई को भी केंद्र सरकार चुप्पी साधे हुए है। वहीं सीनियर सिटीजन की रेल्वे यात्रा में बढ़ोत्तरी व बच्चों के पढ़ाई से लेकर पेंसिल तक की महंगाई की मार झेल रही है।

बड़ी संख्या में मौजूद रहे कांग्रेसजन
महंगाई चर्चा पर विशेष रूप से प्रकाश बाफना, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष विकास त्रिपाठी, राजू खान, महामंत्री झम्मन देवांगन, नरेश शर्मा, अमित चद्रवंशी, हनी ग्रेवाल, नारायण सोनी, शमशुद्दीन सैफी, पार्षद संतोष पिल्ले, हमीन हुद्दा, पूर्णिमा नागदेवे, प्रतिमा बंजारे, मनीष साहू, प्रभात गुप्ता, अतुल शर्मा, अब्दुल कादिर कुरैशी, आरबी मिश्रा, मुस्तफा जोया, मजहर खान, लखु भाई रूचंदानी, दुर्गेश धीवर, महेश अग्रवाल, गजेद्र शर्मा, मुजीब अहमद, मयंक सोनी, सतीश सोनपिपरे, रहीम मेमन, शब्बीर हुसैन, सुरेन्द्र देवांगन, सचिन टूरहाटे, शुभम कसार, मोहसिन कुरैशी, विष्णु सिन्हा, जसवीर सिंह भाटिया, दीनू साहू, गंगाबाई साहू, सानिया निषाद, तुकाराम साहू, अजय अग्रवाल, हितेश गोन्नाडे, धरम साहू, दीपक शर्मा, सुनील भारती, सुनील पिल्ले, सरिता साहू, राजकुमार जायसवाल, राकेश ढीमर, राजकुमार वर्मा, गजेन्द्र यादव, अब्दुल कादिर, विजय अग्निहोत्री, सुकृत गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे। आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसजनों का दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष डा. राकेश कुमार ने आभार जताया।

advertisement
advertisement
advertisement
advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button