छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : जनसामान्य की आय बढ़ाने की दिशा में कार्य करें – कलेक्टर

– शासन की सुराजी गांव योजना को प्राथमिकता देते हुए क्रियान्वित करें
– गौठानों के रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के रूप में विकसित होने पर ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेगी विकास की गति
– कलेक्टर ने सुराजी गांव योजना एवं गोधन न्याय योजना के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की गहन समीक्षा की

राजनांदगांव । कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सुराजी गांव योजना एवं गोधन न्याय योजना के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की गहन समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सुराजी गांव योजना शासन की फ्लैगशिप योजना है। सभी अधिकारी इसे प्राथमिकता देते हुए कार्य करें और जनसामान्य की आय बढ़ाने की दिशा में कार्य करें। ग्रामीण क्षेत्रों में जनता एवं स्वसहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक दृष्टि से सशक्त बनाने के लिए यह योजना महत्वपूर्ण है। गौठानों में आजीविका मूलक गतिविधियों को बढ़ावा देते हुए मल्टीएक्टीविटी सेंटर के रूप में स्थापित करना है। सभी ग्राम पंचायतों में गौठान निर्माण के कार्य पर ध्यान केन्द्रित करते हुए कार्य करें। उन्होंने गोधन न्याय योजना के तहत वर्मी कम्पोस्ट निर्माण एवं बिक्री के संबंध में जानकारी ली। सभी गौठानों में अनिवार्य रूप से 3 गतिविधियां प्रारंभ करना है। गौठानों के रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के रूप में विकसित होने पर ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की गति बढ़ेगी।  चारागाह विकास के लिए नेपियर रूट लगाने पर विशेष ध्यान देते हुए कार्य करें। उन्होंने कहा कि राजगामी संपदा न्यास द्वारा समूह की महिलाओं को सिलाई मशीन दिया जा रहा है। इसका लाभ समूह की महिलाओं को मिलेगा और उनके आय में बढ़ोतरी होगी। उन्होंने सिलाई मशीन वितरण कराने के निर्देश दिए।  
कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि गौठानों में मत्स्यपालन, मुर्गीपालन, पशुपालन एवं सब्जी बाड़ी जैसी गतिविधियों से समूह की महिलाओं की आय में वृद्धि हुई है। गौठान कार्यों की प्रगति, गौठानों में मुर्गी शेड, गौठानों में मल्टीएक्टीविटी शेड, चारागाह विकास कार्यों की प्रगति, वर्मी टांका की जानकारी, नरवा उपचार के कार्यों की जानकारी, वृक्षारोपण, अमृत सरोवर कार्यों की प्रगति, महात्मा गांधी नरेगा – प्रतिदिवस कार्यरत श्रमिक एवं सृजित मानव दिवस, मजदूरी भुगतान एवं अपूर्ण कार्य, गोधन न्याय योजना, गोधन न्याय योजना अंतर्गत जैविक खाद उत्पादन की प्रगति, गौठान मैप में एन्ट्री की प्रगति, गौमूत्र खरीदी, तैयार उत्पाद एवं विपणन की जानकारी, गोधन न्याय योजना के तहत गोबर क्रय एवं गतिविधि संचालन संबंधी जानकारी, गौठानों में स्थापित मशीन की जानकारी, गौठानों में लंबित विद्युत कनेक्शन प्रकरणों की जानकारी ली। गौठानों में मछली पालन की जानकारी, गौठानों में मछली पालन हेतु तालाब, डबरी की जानकारी, गौठानों में निर्मित बायोफ्लॉक टैंक में मछलीपालन गतिविधि, गौठानों में निर्माण हेतु प्रस्तावित बायोफ्लॉक टैंक में मछलीपालन गतिविधि जानकारी ली। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री गजेन्द्र ठाकुर, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, नगर निगम आयुक्त डॉ.  आशुतोष चतुर्वेदी, श्रीमती इंदिरा देवहारी, श्री खेमलाल वर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी, एसडीएम श्री अरूण वर्मा, एसडीएम डोंगरगढ़ श्री गिरीश रामटेके, एसडीएम डोंगरगांव श्री सुनील नायक सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए सभी एसडीएम, जनपद सीईओ एवं अन्य अधिकारी जुड़े रहे।

advertisement
advertisement
advertisement
advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button