बलौदाबाजार : आपदा पीड़ित 3 लोगों को 12 लाख की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत
बलौदाबाजार प्राकृतिक आपदा से मृत 3 लोगों के निकट परिजनों के लिए 12 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। प्रत्येक व्यक्ति के लिए 4-4 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। कलेक्टर रजत बंसल ने राजस्व पुस्तक परिपत्र की धारा 6-4 के तहत 13 सितम्बर को ये स्वीकृतियां प्रदान की हैं। जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार लाभान्वित हितग्राहियों में कांति बाई पति स्व. रामलाल यादव, निवासी ग्राम दतरेंगी, तहसील पलारी, रामबाई पति स्व. रमेश कुमार यादव निवासी नगर पंचायत कसडोल, तहसील कसडोल एवं फिरत राम निषाद पिता कार्तिक राम निषाद, निवासी ग्राम अमरूवा, तहसील कसडोल शामिल हैं। हितग्राहियों के निकट परिजनों के चुल्हा के आग में जलने से उपचार के दौरान, तालाब के पानी में डूबने से मौत हो गई थी। कलेक्टर ने संबंधित तहसीलदारों को आरटीजीएस के जरिये पीड़ित लोगों के खाते में राशि जमा करने के निर्देश दिये हैं।