छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के जन्मदिन पर शहर अध्यक्ष की अगुवाई में हुए कई कार्यक्रम

० मुक बधिर बच्चों के बीच काटा केक, अस्पताल में फल बांटे, हल्दी स्कूल में पौधरोपण भी किया
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के 50वें जन्मदिवस पर 15 सितंबर को प्रदेश कांग्रेस महासचिव व शहर जिला कांग्रेस प्रभारी अरूण सिंह सिसोदिया के मागदर्शन व शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में गुरूवार 15 सितंबर को विभिन्न आयोजन किए गए। इस दौरान अलग-अलग स्थानों पर फल वितरण के साथ ही बच्चों के बीच केक भी काटा गया।

आयोजन की कड़ी में शहर अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के साथ कांग्रेस पदाधिकारी आस्था मूक बधिर स्कूल पहुंचे। यहां मां सरस्वती के तैलचित्र पर दीप प्रज्जवलित कर मोहन मरकाम के जन्मदिन के अवसर पर बच्चों के साथ मिलकर केक काटा गया। कांग्रेसजनों द्वारा बच्चों का मुंह मिठाकर कर बिस्किट वितरण किया गया।
इसके बाद कांग्रेसजन बसंतपुर स्थित जिला अस्पताल में मरीजों व परिजनों को फल वितरण करने पहुंचे, यहां लोगों से मेल-मुलकात और कुशलक्षेम पूछते हुए फल वितरण किया गया। कांग्रेसजनों ने अपने अध्यक्ष मोहन मरकाम के लिए बुजुर्गों से आशीर्वाद भी मांगा।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के जन्मदिन पर कांग्रेसजनों ने पौधरोपण भी किया। हल्दी वार्ड के प्राथमिक शाला में बच्चों के साथ कांग्रेसजनों ने पौधरोपण कर सुरक्षा का संकल्प लिया। वहीं बच्चों को पौधे लगाने और उसके महत्व व पौधों से होने वाले फायदों को गिनाया।

इस दौरान शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने कहा कि मोहन मरकाम ने अध्यक्षीय जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन करते हुए खुद को साबित किया है। वे संगठन को लेकर सजग रहते हैं और पार्टी की मजबूती के लिए उन्होंने कई कार्य किए हैं। उन्होंने श्री मरकाम को प्रेरणास्त्रोत बताते हुए उनके जन्मदिन पर दीर्घायु होने की कामना की।
इस दौरान प्रमुख रूप से शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष विकास त्रिपाठी, शहर जिला कांग्रेस महामंत्री फिरोज अंसारी, अमित चंद्रवंशी, हनी ग्रेवाल, दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सूर्यकांत जैन, मोहिनी सिन्हा, शरद खंडेलवाल, पार्षद मनीष साहू, अतुल शर्मा, खिलेश बंजारे, बबलू कसार, गेमू कुंजाम, विशु अजमानी, सुकृत गुप्ता, सविता सिन्हा, शुभम कसारए तौसिफ गोरी, आशीष सोनकर, दीपक शर्मा, चेतन टंडन, धर्म साहू सहित कांग्रेसजन उपस्थित थे।

advertisement
advertisement
advertisement
advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button