छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : पंजवानी 22 वीं बार बने श्री कृष्णा दुर्गोत्सव समिति के अध्यक्ष

राजनांदगांव। शहर के वार्ड नम्बर 41 चौखड़िया पारा (सिंधी धर्मशाला के पीछे)   श्री कृष्णा नव दुर्गा उत्सव समिति द्वारा इस वर्ष भी क्वांर नवरात्रि पर्व को धूमधाम से मनाया जाएगा। इसी क्रम में समिति का पुनर्गठन सदस्यों की उपस्थिति में गत दिनों किया गया, जिसमें अशोक पंजवानी को सर्वसम्मति से 22 वीं बार   पुनः अध्यक्ष बनाने का निर्णय लिया गया। समिति के सचिव पूरन साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री पंजवानी अपने वार्ड की हर सामाजिक गतिविधियों में तन मन और धन से सहयोग करते आ रहे हैं, जिसके कारण उन्हें 22 वीं बार श्री कृष्णा नव दुर्गा उत्सव समिति का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। ज्ञात हो कि श्री पंजवानी इस वार्ड के पार्षद और दक्षिण ब्लॉक शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रह चुके हैं और वार्ड की हर सामाजिक, धार्मिक गतिविधियों में उनकी सक्रियता बनी हुई है। श्री पंजवानी को अध्यक्ष बनने पर उनके शुभचिंतकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button