मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश के बाद महादेव और रेड्डी अन्ना एप के नौ सटोरिए गिरफ्तार
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश के बाद पुलिस ने आनलाइन सट्टा के कारोबार के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। रायपुर पुलिस ने सट्टा कारोबार करने वाले नौ संचालकों को गिरफ्तार किया है। आरोपित महादेव और रेड्डी अन्ना एप के माध्यम से सट्टा संचालित कर रहे थे। एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट और गंज थाना पुलिस की टीम ने नौ सटोरियों को गिरफ्तार किया है।
ये दुर्ग और भिलाई के रहने वाले हैं। सटोरियों से छह नग लैपटाप, 10 नग मोबाइल फोन, नगदी रकम 15 हजार रुपये, रिट्स कार और लाखों रुपये की सट्टा-पट्टी का हिसाब जब्त किया गया है। आनलाइन सट्टा लाइव क्रिकेट, केसिनो, पोकर गेम, लूडो, फुटबाल के गेम में हार जीत का दांव लगाते थे।रविवार को पकड़े गए सटोरियों के बारे में मामले का राजफाश करते हुए बताया कि पिछले दिनों डीडी नगर थाना क्षेत्र से तीन मकान से 25 सटोरियों को गिरफ्तार किया गया था। उनके फोन नंबर और उनसे पूछताछ में कई अहम जानकारी हाथ लगी। जिसके बाद आरोपितों की तलाश में पुलिस की टीम लग गई थी। शनिवार रात गंज क्षेत्रांतर्गत गंज पारा स्थित मैदान गार्डन में कुछ व्यक्ति चार पहिया वाहन में सवार होकर आनलाइन सट्टा का संचालन कर रहे थे।
पुलिस टीम के सदस्यों द्वारा वाहन के पास जाकर देखने पर पता चला कि वाहन के अंदर चार व्यक्ति सवार थे, उनके पास मोबाइल एवं लैपटाप थे। व्यक्तियों से पूछताछ करने पर अपना नाम विजय कुमार गिरी, आयुष निर्मल, राज यादव और सुंदरलाल विश्वकर्मा निवासी दुर्ग का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके लैपटाप एवं मोबाइल फोन को चेक करने पर उनके द्वारा महादेव आनलाइन बुक और रेड्डी अन्ना आनलाइन बुक के माध्यम से वेबसाइट व वाट्सएप ग्रुप बनाकर, लाइन लेकर आनलाइन सट्टा संचालित करने की जानकारी मिली। चारों से कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपितों ने भिलाई दुर्ग निवासी एसए आसिफ, पी. जार्ज, आकाश, धर्मेंद्र और गणेश के बारे में जानकारी दी। जिसके आधार पर आधार पर बाकी को भिलाई से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने नौ सटोरियों को गिरफ्तार किया। ये लाइन लेकर सट्टा संचालित कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि सब के काम बटे हुए थे। आरोपित विजय कुमार गिरी एक्सिस बैंक में काम करता है। वह आसानी से खाता उपलब्ध करवा देता था। इसमें एसए आसिफ पूरे अकाउंट को चलाता था। नए अकाउंट को खुलवा कर किसे कमीशन कितना देना हैै यह सब काम आसिफ का था।
– विजय कुमार गिरी, निवासी कैंप-1 भिलाई।
– आयुष निर्मल, निवासी टी मार्केट उत्तम टाकीज छावनी भिलाई।
– राज यादव, निवासी नेहरू चौक कैंप-01 भिलाई ।
सुंदर लाल विश्वकर्मा, निवासी शक्ति नगर मोहन नगर दुर्ग।
– एसए आसिफ, निवासी लक्ष्मी मार्केट कृष्णा नगर भिलाई।
– प्रमोद ओवनर, निवासी सूर्यविहार कालोनी स्मृति नगर भिलाई।
– आकाश शर्मा, निवासी वैशाली नगर सुपेला भिलाई।
– धर्मेंद्र सिंह, निवासी सुपेला भिलाई।
– गणेश कुमार, निवासी भिलाई।
महादेव बुक का इतना है कारोबार
3 विदेशी इन्वेस्टरों में पाकिस्तान व दुबई के शामिल।
6 कारोबारी इसमें भारत के भी शामिल।
350 युवक कैंप व जुनवानी क्षेत्र के हैं।
35 लाख से ज्यादा यूजर पूरे देश में जुड़े।
5 राज्यों में फैला है नेटवर्क
Mahadev Book App: महादेव एप लाइन लेने वालों को आठ लड़के रखना जरूरी होता ह। सभी के नए बैंक खाते खुलवाना पड़ते हैं। इन्हीं बैंक खतों में सट्टे का पैसा आता है। सट्टे के इस अवैध करोबार से शहर के 100 से ज्यादा युवक जुड़Þे हैं। इनके सभी बैक खातों में रोज करोड़ों का आदान प्रदान हो रहा है। जांच में बैंक खातों की जानकारी मिली है। इसमें लाखों रुपए के ट्रांजेक्शन हुए हैं। अब देखने वाली बात यह होगी कि आखिरकार पुलिस मुख्य सरगना का कब तक भंडाफोड़ करेगी।