राजनांदगांव । लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर द्वारा प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजनांतर्गत (मध्यान्ह भोजन) संचालनकर्ता महिला स्वसहायता समूहों एवं कार्यरत समूहों को माह जुलाई एवं अगस्त 2022 के लंबित भुगतान किये जाने हेतु कुकिंग कास्ट 135 दिवस एवं रसोईयां मानेदय हेतु 5 माह का आंबटन विकासखंड शिक्षा अधिकारी को जारी कर दिया गया है। अगामी एक सप्ताह के भीतर जिले के सभी विकासखंड के अंतर्गत संचालित शालाओं में मध्यान्ह भोजन संचालनकर्ता महिला स्वसहायता समूह को कुकिंग कास्ट एवं रसोईयों को मानदेय का उनके बैंक खाते के माध्यम से भुगतान कर दिया जाएगा।
लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर द्वारा खैरागढ़ विकासखंड को 2 करोड़ 74 लाख 64 हजार 500 रूपए, अम्बागढ़ चौकी विकासखंड को 1 करोड़ 50 लाख 81 हजार 500 रूपए, छुईखदान विकासखंड को 2 करोड़ 66 लाख 94 हजार 500 रूपए, छुरिया विकासखंड को 2 करोड़ 65 लाख 17 हजार 500 रूपए, डोंगरगढ़ विकासखंड को 2 करोड़ 57 लाख 97 हजार 500 रूपए, डोंगरगांव विकासखंड को 1 करोड़ 75 लाख 43 हजार रूपए, मानपुर विकासखंड को 1 करोड़ 36 लाख 38 हजार 500 रूपए, मोहला विकासखंड 1 करोड़ 24 लाख 18 रूपए एवं राजनांदगांव विकासखंड को 3 करोड़ 35 लाख 25 हजार 500 रूपए का आबंटन दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *