छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

खैरागढ़ उप विधानसभा चुनाव में भीतरघाती नेताओं को भाजपा ने किया निलंबित

पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रावल कोचर सहित 5 निलंबित

रायपुर / राजनांदगांव . खैरागढ़ विधानसभा उप चुनाव में भाजपा से गद्दारी करने वाले 5 नेताओं को प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष अरूण साव ने प्राथमिक सदस्यता से ही निष्कासित कर दिया गया है। यह निलंबन आदेश प्रदेश भाजपा के महामंत्री केदार कश्यप ने शुक्रवार जारी को कर दिया।

जिन लोगों को निलंबित किया गया है कि उसमें चौंकाने वाला नाम लुकेश्वरी जंघेल का है। लुकेश्वरी विधानसभा की दावेदार रही है। वहीं भाजपा के महत्वपूर्ण पदों पर रही है। लुकेश्वरी जंघेल को कभी कोमल जंघेल का करीबी माना जाता था। इनके बाद दूसरा बड़ा नाम छुईखदान के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रावल चंद कोचर का भी नाम है। इसके अलावा गंडई के रामा साहू, राकेश ठाकुर, केशव साहू भी शामिल है।

advertisement
advertisement
advertisement
advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button