प्रदेश

बड़ा हादसा, हैदराबाद से गोरखपुर जा रही बस पलटी, 14 की मौत, 40 घायल

 रीवा में बड़ा हादसा हो गया। हैदराबाद से गोरखपुर जा रही बस रीवा के पास पहाड़ी से उतर गई। घटना शुक्रवार रात करीब साढ़े 11 बजे की बताई जा रही है। हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई, वहीं 40 लोग घायल हैं। बस में सभी श्रमिक सवार थे, सभी श्रमिक थे जो दीपावली मनाने अपने घर जा रहे थे।

मध्य प्रदेश के रीवा के पास नेशनल हाईवे-30 पर भीषण सड़क हादसा हुआ। इसमें 14 लोगों की मौत हुई है। 40 लोग घायल हुए हैं। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को यूपी पासिंग बस हैदाराबाद से गोरखपुर जा रही थी। जबलपुर से होते हुए बस रीवा के पास पहाड़ी से उतर रही थी। तभी रात करीब 11.30 बजे  बस पलट गई। हादसे का कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। बस में सभी श्रमिक सवार थे, जो दीपावली मनाने अपने घर जा रहे थे। हादस में 40 के करीब लोगों के घायल होने की सूचना है। वहीं, 14 लोगों की जान चली गई। हादसे के बाद कुछ लोग कैबिन में फंस गए थे, जिनको काफी मशक्कत के बाद निकाला गया। कहा तो ये भी जा रहा है कि बस की टक्कर ट्रॉले से हुई है। हादसे कैसे हुआ पता लगाया जा रहा है।

रीवा पुलिस अक्षीक्षक नवनीत भसीन ने कहा है कि सभी लोग उत्तर प्रदेश के बताए जा रहे हैं। बस हैदराबाद से गोरखपुर जा रही थी। रीवा के सुहागी पहाड़ी के पास हादसा हुआ है। 40 घायलों में से 20 को प्रयागराज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

advertisement
advertisement
advertisement
advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button