छत्तीसगढ़बालोद जिला

बालोद : मुख्यमंत्री ने किया गोधन न्याय योजना और गन्ना प्रोत्साहन योजना अंतर्गत जिले के किसानों के खातों में बोनस राशि का अंतरण

गोधन न्याय योजना के अंतर्गत 04 हजार 237 किसानों के खातों में 20 लाख 34 हजार 692 रूपए एवं गन्ना प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत किसानों के खातों में 03 करोड़ 24 लाख रूपए अंतरित
बालोद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से गोधन न्याय योजना और राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत गन्ना उत्पादक किसानों के खाते में बोनस राशि का अंतरण किया। इसके अंतर्गत उन्होंने बालोद जिले के 04 हजार 237 पशुपालकों के बैंक खातों में 20 लाख 34 हजार 692 रूपए का अंतरण किया गया। इसी प्रकार गन्ना प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत वर्ष 2020-21 का 682 किसानों को 46 लाख रूपए एवं वर्ष 2021-22 का 651 किसानों के बैंक खातों में 02 करोड़ 78 लाख रूपए सहित कुल 03 करोड़ 24 लाख रूपए राशि का अंतरण किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यक्रम में उपस्थित किसानों को कार्तिक पूर्णिमा की बधाई एवं शुभकामनाएॅ दी। उन्होंने कहा कि इस वर्ष दीपावली के पूर्व राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहिन कृषि मजदूर न्याय योजना एवं गोधन न्याय योजना आदि की राशि मिलने से हमारे किसान आनंद और उत्साह के साथ दीपावली पर्व को मनाए। इस अवसर पर उन्होंने राजीव गांधी किसान न्याय योजना एवं गन्ना प्रोत्साहन योजना अंतर्गत राशि प्राप्त करने वाले किसानों को शुभकामनाएॅ भी दी। राज्य शासन द्वारा आज गोधन न्याय योजना एवं गन्ना प्रोत्साहन राशि मिलने से जिले के पशुपालकों एवं गन्ना उत्पादक कृषकों में हर्ष व्याप्त है। संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आज आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर कुलदीप शर्मा, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. रेणुका श्रीवास्तव, एडीएम योगेन्द्र , उप संचालक कृषि एन.एल.पाण्डे, माॅ दंतेश्वरी सहकारी शक्कर कारखाना के प्रबंध संचालक राजेन्द्र राठिया सहित बड़ी संख्या में गन्ना उत्पादक किसान और पशुपालक किसान मौजूद थे।

advertisement
advertisement
advertisement
advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button