छत्तीसगढ़

नारायणपुर: टोकन तुंहर हाथ एप से किसानों का अधिक से अधिक कटवायें टोकन – कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी

जिले में अब तक 646 क्विंटल धान की हुई खरीदी

नारायणपुर, खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर प्रदेश सहित जिले में आज से धान खरीदी प्रारंभ हो गई है। कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी ने आज धान खरीदी की तैयारियांे की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिले में धान की कटाई प्रारंभ हो चुकी है, और मिंजाई पश्चात किसान धान विक्रय के लिए धान उपार्जन केन्द्रों तक आ रहे है। उन्होेने सभी धान खरीदी केन्द्रों में की गयी व्यवस्थाओं की बारी-बारी से जानकारी ली और व्यवस्थाओं को बेहतर करने जरूरी निर्देश अधिकारियों को दिये। कलेक्टर ने सभी धान उपार्जन केन्द्रों में पर्याप्त मात्रा में बारदाने, पेयजल, कम्प्यूटर, चबूतरे मास्चर मशीन, तराजू, बाट और किसानों के बैठने के लिए छाया आदि की पर्याप्त व्यवस्था करने कहा। उन्होंने धान खरीदी केन्द्रों में आने वाले किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो इस बात का विशेष ध्यान रखने के निर्देश अधिकारियों को दिये। कलेक्टर रघुवंशी ने टोकन तुहंर हाथ एप का अधिक से अधिक प्रचार-प्रचार करने और अधिक से अधिक किसानों का पंजीयन कराने के निर्देश अधिकारियों को दिये। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी देवेश कुमार ध्रुव, एसडीएम जितेन्द्र कुर्रे, खाद्य अधिकारी हुलेश डउसेना, नोडल अधिकारी प्रतीक अवस्थी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नारायणपुर घनश्याम जांगड़े, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत ओरछा रमाचंल यादव के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
    बैठक में जिला विपणन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि धान खरीदी केन्द्रों में पर्याप्त मात्रा में बारदाने, पेयजल, कम्प्यूटर, चबूतरे मास्चर मशीन, तराजू, बाट और किसानों के बैठने के लिए छाया आदि की व्यवस्था कर ली गयी है। जिले के धान खरीदी केन्द्र धौड़ाई में 20 क्विंटल, नारायणपुर में 541 क्विंटल, कुकड़ाझोर में 6 क्विंटल और बाकुलवाही में 79.20 क्विंटल धान की खरीदी हुई है। इसके एवज में किसानों को 9 लाख 89 हजार 44 रूपये की राशि उनके खाते में अंतरित कर दी गयी है। इसके साथ ही इन धान खरीदी केन्द्रों में बारदानों की पर्याप्त मात्रा पहुंचा दी गयी है, जिसमें एड़का में 39 हजार 201, गढ़बेंगाल में 22 हजार, ओरछा में 6 हजार 700, कोहकामेटा में 4 हजार, बासिंग में 5 हजार 500, छोटेडोंगर में 14 हजार 790, झारा में 10 हजार 238, कन्हारगांव में 5 हजार 62, धौड़ाई में 6 हजार 262, नारायणपुर में 21 हजार 860, सोनपुर में 3 हजार 500, चांदागांव में 11 हजार 893, कुकड़ाझोर में 7 हजार, बाकुलवाही में 14 हजार 333 और बिंजली में 5 हजार 947 बारदाने दिये गयें।

advertisement
advertisement
advertisement
advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button