छत्तीसगढ़दन्तेवाड़ा जिला (दक्षिण बस्तर)
नारायणपुर: राज्य स्तरीय प्रदर्शनी एवं प्रतियोगित में जिले की ममीता और भवानी का हुआ चयन
नारायणपुर, 01 दिसम्बर 2022सत्र 2021-22 इंस्पायर अवार्ड मानक की जिला स्तरीय प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता का आयोजन 28-29 नवम्बर 2022 स्थान दन्तेवाडा में किया गया, जिसमें जिला नारायणपुर के दो बच्चें कु. ममिता वड्डे, रामकृष्ण मिशन वि.वि. नारायणपुर एवं कु. भवानी सोनी, शास स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम बखरूपारा का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु हुआ है। दोनो बच्चों, जिला नोडल अधिकारी, इंस्पायर अवार्ड श्री एस. आर. चंदेल एवं दोनो संस्था के प्रभारी शिक्षकों को जिला शिक्षा अधिकारी, श्री राजेन्द्र झा द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है। राज्य स्तरीय प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता का आयोजन 6, 7 दिसम्बर 2022 को दुर्ग जिले में किया जाना है। जिला शिक्षा विभाग एवं समस्त प्राचार्यों ने चयनित छात्राओं के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दी।