सूरजपुर जिला
सूरजपुर :- चार लाख रूपए की सहायता राशि स्वीकृत
कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा ने आकस्मिक आपदा में मृत्यु के 01 प्रकरण में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृति दी है। जिले के तहसील प्रतापपुर ग्राम श्यामनगर निवासी छत्तरलाल राजवाड़े आत्मज सुखलाल राजवाड़े 12 सितम्बर 2021 को तालाब के पानी में डूबने के कारण मृत्यु हो गयी थी। मृतक के निकटतम वारिश माता फुलकंुवर पति सुखलाल को चार लाख रूपये स्वीकृत किया गया है।